फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता के निधन से भावुक हुईं पत्रलेखा, तस्वीर साझा कर लिखा- ये दर्द मुझे तोड़ रहा है

Tue, 13 Apr 2021 11:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Apr 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Patralekha Mourns For The Loss Of Her Father writes emotional notes
पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म सिटीलाइट्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा के पिता का निधन हो गया है। पत्रलेखा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इस खबर से पत्रलेखा बुरी तरह से टूट गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में पत्रलेखा ने बताया है कि वो नाराज है क्योंकि उनके पिता बिना कुछ कहे ही दुनिया से चले गए हैं।  पत्रलेखा के इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सेलेब्स उनके पिता की आत्मा की शांति कर रहे हैं।  

Patralekha Mourns For The Loss Of Her Father writes emotional notes
पत्रलेखा - फोटो : Social Media

पत्रलेखा ने लिखा, 'मैं गुस्से में हूं, मैं दुखी हूं, मैं शब्दों से बयान नहीं कर सकती। यह दर्द और यह दुख मुझे तोड़ रहा है। आप बिना कुछ बोले हमें छोड़ गए पापा। मैं आपसे प्यार करती हूं, मैं हमेशा आपका हिस्सा रहूंगी और आप हमेशा हमारे बीच रहेंगे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

Patralekha Mourns For The Loss Of Her Father writes emotional notes
पत्रलेखा - फोटो : Social Media

पत्रलेखा आगे लिखती है, 'मुझे आशा है कि मैं आपको गर्वित कर सकूं। हमें यह शानदार जीवन देने के लिए धन्यवाद। आपने हमेशा ज्यादा काम किया ताकि हम बेहतर जीवन जी सकें! आप सबसे अच्छे पिता सबसे अच्छे पति थे। आपको अपने काम से प्यार था और आप इसमें सबसे अच्छे थे। आपके सभी मित्र मुझे बता रहे हैं कि आप एक महान मित्र, दार्शनिक और उनके मार्गदर्शक थे। सी यू पापा...आई लव यू।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Patralekha Mourns For The Loss Of Her Father writes emotional notes
पत्रलेखा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पत्रलेखा के दोस्तों ने भी उनके इस पोस्ट पर अपने कमेंटस साझा कर दुख जाता रहे हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, शोक व्यक्त कर रही हूं, उनकी आत्मा को शांति मिले, इस मुश्किल वक्त में आपको ढेर सारी ताकत मिले। वहीं, सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए दुख जताया
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

विज्ञापन
Patralekha Mourns For The Loss Of Her Father writes emotional notes
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स दुख व्यक्त कर रहे हैं।  साथ ही अभिनेत्री के इस दुख से उभरने के लिए शक्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि पत्रलेखा ने राजकुमार राव के साथ ही फिल्म 'सिटिलाइट्स' से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की थी।  तभी से राजकुमार राव और पत्रलेखा रिलेशन में हैं।  पत्रलेखा ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि अकाउंटेंट बनें।  लेकिन पत्रलेखा की रुचि एक्टिंग में थी।  इसलिए वो बॉलीवुड में आ गईं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed