फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘वो कौन थी’ का रीमेक अधर में छोड़ ओ पी भट्ट ने शुरू की ये नई फिल्म, मुरुगादास के साथ बनी जोड़ी

Tue, 13 Apr 2021 11:29 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Apr 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
OP Bhatt Drop Manoj Kumar's Film Remake Woh Kaun Thi Pairing With Murugadoss For New Film
ओपी भट्ट और मुरुगादास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देहरादून निवासी फिल्म निर्माता ओम प्रकाश भट्ट ने एक बार फिर एक नई फिल्म का एलान किया है। तीन साल पहले प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन कपूर और कशिश खान के साथ मिलकर तमाम बड़ी बड़ी फिल्मों के एलान करने वाले ओम प्रकाश भट्ट की ये नई फिल्म दक्षिण के नामी निर्माता निर्देशक ए आर मुरुगादास के साथ बनेगी। फिल्म का नाम रखा गया है,1947 और ये फिल्म हिंदी के अलावा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी।

OP Bhatt Drop Manoj Kumar's Film Remake Woh Kaun Thi Pairing With Murugadoss For New Film
ओम प्रकाश भट्ट, अर्जुन कपूर, कशिश खान और प्रेरणा अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्माण का ठीक ठाक अनुभव रखने वाले ओम प्रकाश भट्ट ने तीन साल पहले अर्जुन कपूर, कशिश खान और प्रेरणा अरोड़ा के साथ एक नई फिल्म कंपनी खोली थी। बताते हैं कि कंपनी के उस भागीदार के अतीत के चलते इस कंपनी का एक भी प्रोजेक्ट हकीकत में तब्दील नहीं हो सका, जिसे फिल्म अधिकारों की बिक्री में धोखाधड़ी के आरोपों के चलते मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ओम प्रकाश भट्ट के इस कंपनी से जुड़ने को लेकर तब भी तमाम तरह की बातें हुई थीं।

OP Bhatt Drop Manoj Kumar's Film Remake Woh Kaun Thi Pairing With Murugadoss For New Film
ओपी भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब ओम प्रकाश भट्ट को शायद अपनी गलती समझ आई है और वह फिर से ‘एकला चलो रे’ की नीति अपना चुके हैं। वह जो फिल्म मुरुगादास के साथ बनाने जा रहे हैं, उसमें दोनों फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन करने के लिए मुरुगादास ने पॉन कुमारन का नाम सुझाया है। फिल्म के कलाकारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं और इसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OP Bhatt Drop Manoj Kumar's Film Remake Woh Kaun Thi Pairing With Murugadoss For New Film
वो कौन थी फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

ओम प्रकाश भट्ट का नाम इससे पहले विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ से भी जुड़ा रहा है। मराठी में भी वह दो तीन फिल्में बना चुके हैं। अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म बनाने की उनकी प्लानिंग बरसों से जारी है। सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर के साथ बनती रही उनकी फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ पूरी होने से पहले ही बंद हो चुकी है। एक फिल्म वह क्लासिक हिंदी फिल्म ‘वो कौन थी’ की रीमेक के तौर पर भी बनाना चाहते थे, लेकिन इसकी बात भी एलान से आगे अभी तक बढ़ी नहीं है। 'अमर उजाला' ने तब भी इसके बारे में एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथ से निकला सुपरहिट फिल्म का रीमेक, बिपाशा बसु ने मारी बाजी
 

विज्ञापन
OP Bhatt Drop Manoj Kumar's Film Remake Woh Kaun Thi Pairing With Murugadoss For New Film
अमिताभ बच्चन और ओपी भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म डाटा वेबसाइट आईएमडीबी के मुताबिक, ओ पी भट्ट की शुरूआत क्राइम पेट्रोल डायल 100 के एक एपीसोड से हुई। मराठी फिल्म ‘ये रे ये रे पइसा’ ने उन्हें काफी चर्चा दिलाई। इसकी सीक्वेल भी वह बना चुके हैं। इसके अलावा उनकी दो फिल्में ‘द ग्रेट मैन’ और ‘क्वाथा’ निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। फिल्म 'वो कौन थी' की रीमेक के बारे में 'अमर उजाला' पहले ही बता चुका है कि इसकी रीमेक का एलान बिना इसके मूल निर्माताओं से सौदा पक्का हुए बिना ही कर दिया गया था।


4 साल बाद बिपाशा बसु की वापसी पर फिर लगा ग्रहण, ऐश्वर्या राय को किया था रिप्लेस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed