फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत को चकमा देकर लौटे ये सितारे, सैफ अली खान को तो कम उम्र में ही पड़ा था दिल का दौरा

Tue, 13 Apr 2021 10:22 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 13 Apr 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Fought Deadly Diseases And Won
गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं। हालांकि अपने मजबूत हौसले के दम पर इन्होंने मौत को भी चकमा दे दिया। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्होंने गंभीर बीमारियों को मात दी।

अमिताभ बच्चन

Bollywood Celebs Who Fought Deadly Diseases And Won
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
'कुली' के दौरान हुई दुर्घटना के बाद उन्होंने दवाईयों के भारी डोज लिए थे। इससे एक्सीडेंट के कुछ ही समय बाद वे मायस्थेनिया ग्रेविस नामक बीमारी से ग्रसित हो गए थे। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन एक वक्त पर टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं। दरअसल अमिताभ को पीठ में काफी दर्द रहता था लेकिन उन्होंने कभी इसको सीरियस नहीं लिया, लेकिन जब उन्होंने इलाज करवाया तो उन्हें पता लगा कि उनकी रीढ़ की हड्डी में टीबी है। वहीं 2006 में उन्हें पता लगा कि उन्हें हेपेटाइटिस बी है। हालांकि इलाज के बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई।
 

सलमान खान

Bollywood Celebs Who Fought Deadly Diseases And Won
सलमान खान - फोटो : फाइल

सलमान खान साल 2001 से ही एक बेहद दुर्लभ बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित थे। हालांकि वह अब इस बीमारी से उबर चुके हैं लेकिन सलमान खान अब भी बहुत अधिक गुस्सा नहीं हो सकते, क्योंकि गुस्सा करने से उनकी नसों को दिक्कत होती है। इस बीमारी के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा था कि  कई बार बोलते समय उन्हें बहुत तेज दर्द होता है। यह दर्द कुछ सेकंडों या मिनटों के लिए होता है जो असहनीय होता है। हालांकि सलमान ने अमेरिका से इसका इलाज करवाया जिसके बाद अब उनकी हालत बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे

Bollywood Celebs Who Fought Deadly Diseases And Won
सोनाली बेंद्रे - फोटो : Instagram

सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट लिखकर खुलासा किया था कि वो कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और अमेरिका में इलाज करवा रही हैं। उपचार के दौरान सोनाली को काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस बीमारी को मात दी।

विज्ञापन

सैफ अली खान

Bollywood Celebs Who Fought Deadly Diseases And Won
सैफ अली खान - फोटो : Twitter

2007 में दर्द और बैचेनी के कारण सैफ अली खान को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने माइल्ड हार्ट अटैक की पुष्टि की। डॉक्टर्स का कहना था कि सैफ को मायोकार्डियल इन्फार्क्शन के कारण परेशानी हुई है। स्मोकिंग की लत को इसके लिए जिम्मेदार माना गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed