उत्तर प्रदेश की आपराधिक पृष्ठभूमि पर बनी सीरीज 'मिर्जापुर' में माधुरी यादव की भूमिका निभाकर चर्चा में आई एक्ट्रेस ईशा तलवार अब पंजाब के म्यूजिक इंडस्ट्री पर आधारित वेब सीरीज 'चमक' कर रही हैं। यह सीरीज पंजाब के म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया पर प्रकाश डालती है। एक कलाकार को अपनी प्रसिद्धि पाने के लिए किस दौर से गुजरना पड़ता है और इस दौरान उसके पारिवारिक रिश्ते किस तरह से प्रभावित हैं, इस पर फोकस किया गया है।
Chamak: 'मिर्जापुर' की माधुरी यादव को इस वेब सीरीज में मिला जबरदस्त मौका, जाने कब और कहां देख सकते हैं
वेब सीरीज 'चमक' दर्शकों को पंजाब के संगीत परिदृश्य की चकाचौंध और ग्लैमर के माध्यम से एक रोलर कोस्टर सवारी पर ले जाती है, जो उद्योग में अपनी पहचान बनाने की चाह रखने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों द्वारा सामना की गई जीत, परीक्षणों और कठिनाइयों की एक प्रामाणिक झलक प्रदान करता है। ईशा तलवार इस सीरीज में म्यूजिशियन की भूमिका रही हैं, जो अपनी भावनाओं, तीव्र जुनून और अथक समर्पण को प्रदर्शित करती है।
वेब सीरीज 'चमक' का लक्ष्य दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिक इंडस्ट्री में से एक की कहानी को उजागर करना है, जो पंजाब में स्थापित है। किसी भी भारतीय शादी पंजाबी गाने के बिना पूरी नहीं होती है और अक्सर पंजाबी संगीत सभी पार्टियों में माहौल को सेट कर देता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कलाकार बड़े उद्योगों में कैसे अपना रास्ता बनाते हैं, इस सीरीज के माध्यम से इस बात पर खास तौर पर प्रकाश डाला गया है। इस सीरीज में अपनी भूमिका के लिए ईशा तलवार को खास तौर पर ढोल बजाना सीखना पड़ा है।
इस सीरीज के बारे में बातचीत के दौरान ईशा तलवार ने बताया, 'मैं एक साधारण लड़की की भूमिका निभाकर 'चमक ' का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह सीरीज पंजाबी की म्यूजिक इंडस्ट्री की बारीकियों पर प्रकाश डालती है। यह शो चकाचौंध और ग्लैमर से भी आगे एक कलाकार की यात्रा और प्रसिद्धि के साथ उनके जटिल संबंधों पर रोशनी डालेगी। यह कई मायनों में मेरी अपनी यात्रा के बहुत करीब है। मैं काफी रोमांचित हूं कि मैंने इसके लिए ढोल बजाना भी सीखा है।'
पिछले महीने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो में ईशा तलवार के काम को काफी सराहा गया। इस शो में ईशा तलवार ने डिंपल कापड़िया की बड़ी बहू बिजली का किरदार निभाया था, जिसमें उनका जबरदस्त एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया था। बात करें वेब सीरीज 'चमक' की तो इसका निर्देशन रोहित जुगराज चौहान ने किया है और यह सीरीज अगस्त 2023 में सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें: माइकल जैक्सन के जूतों में छिपा था उनकी कामयाबी का राज? ऐसे बने थे 'किंग ऑफ पॉप'
