{"_id":"5adac86e4f1c1b64098b5a2d","slug":"chandigarh-boy-wrote-obscene-language-against-sapna-chaudhary-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी को किया गया 'बेइज्जत', एक युवक ने ट्विटर पर लिखे अपशब्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी को किया गया 'बेइज्जत', एक युवक ने ट्विटर पर लिखे अपशब्द
Wed, 25 Apr 2018 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद/चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
करोड़ों दिलों की धड़कन सिंगर डांसर सपना चौधरी को 'बेइज्जत' किया गया है। दरअसल, एक युवक ने ट्विटर पर उनके खिलाफ अपशब्द लिख दिए।
2 of 5
सपना चौधरी
जम्मू में हुए रसाना कांड में एक समुदाय को बदनाम किए जाने के विरोध में नाराजगी जताते हुए हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार को ट्विट कर संभल के एक युवक ने अपशब्द कहे। सपना चौधरी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और संभल पुलिस से की।
3 of 5
sapna chaudhary
शिकायत के दो घंटे बाद जवाब में यूपी पुलिस ने भी ट्वीट कर कार्रवाई के आदेश आईजी मुरादाबाद और संभल के एसपी को दिए हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस ने सपना चौधरी से कहा है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sapna chaudhary
अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संभल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे के करीब ट्विट कर सपना चौधरी के बारे में अपशब्द लिखे गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Sapna Chaudhary
यह ट्वीट एके खान कोबरा नाम से बनाए गए ट्विटर अकाउंट से भेजा गया है। आरोपी ट्विटर यूजर संभल का रहने वाला बताया जा रहा है। इसलिए इस मामले में ट्विटर पर यूपी पुलिस के अलावा संभल पुलिस से भी शिकायत कर सपना चौधरी ने प्रकरण में जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।