फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान पर करिश्मा कपूर का बड़ा खुलासा, करीना कपूर भी नहीं जानती होंगी...5 अनकहीं बातें

Tue, 24 Jul 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jul 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor Told Secret About Salman Khan, Kareena Kapoor
करिश्मा कपूर
एक्टर सलमान खान को लेकर करिश्मा कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। इसके बारे में बहन करीना कपूर भी नहीं जानती होंगी, तो पढ़ें 'लोलो' के बारे में 5 रोचक जानकारियां। इनके बारे में खुद एक्ट्रेस बताया।
Karisma Kapoor Told Secret About Salman Khan, Kareena Kapoor
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोमवार को चंडीगढ़ पहुंची। यहां वे आईटी पार्क स्थित होटल ललित में एक कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थी। इस दौरान बातचीत करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि करीना की तुलना में सलमान खान मेरे ज्यादा करीब हैं, क्योंकि हम दोनों की दोस्ती लंबे समय से चली आ रही है। सलमान के लिए करीना एक छोटी बहन की तरह है और वह अब भी उसे एक बच्ची मानते हैं।
Karisma Kapoor Told Secret About Salman Khan, Kareena Kapoor
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर कहती हैं कि चंडीगढ़ बहुत ही खूबसूरत शहर है। उन्हें यहां आना बेहद पसंद है। वे पक्की पंजाबण हैं, कपड़ों से लेकर खाने तक, सब पंजाबी ही पसंद है। उन्हें मक्की की रोटी और सरसों का साग खूब पसंद है। बता दें कि करिश्मा कपूर पंजाबी खाने की शौकीन हैं, लेकिन कम खाती हैं। करिश्मा कहती हैं कि वे हर रोज एक्सरसाइज करना नहीं भूलतीं। दो बच्चों की मां होने के नाते फिट रहना बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor Told Secret About Salman Khan, Kareena Kapoor
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी को लेकर भी एक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैंने 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था। फिलहाल परिवार और बच्चों के साथ टाइम बिताना चाहती हूं। मानती हूं कि उस समय मेरा करियर शिखर पर था, लेकिन बच्चों के लिए मैंने ब्रेक लिया था। मैं बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। जब लगेगा कि मुझे दोबारा इंडस्ट्री में आना है तो जरूर आऊंगी, मगर किसी नए प्रोजेक्ट के साथ।
विज्ञापन
Karisma Kapoor Told Secret About Salman Khan, Kareena Kapoor
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट को एंट्री मिलती है। आजकल बॉलीवुड में आया बदलाव सुखद है। हर तरह की फिल्म बन रही है। हर किसी को अपना हुनर आजमाने का मौका मिल रहा है। अगर आपमें अभिनय के गुर हैं तो ही इस दुनिया में टिक सकते हैं, वरना भूल जाओ। मुझे ब्रेक मिला, इस वजह से नहीं कि मैं कपूर खानदान से हूं। रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी हूं, बल्कि टैलेंट के दम पर मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed