फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रुस्तम-ए-हिंद', सीना 53 इंच, 200 किलो वजनी रेसलर को उठाकर फेंक दिया था, 5 अनसुनी बातें

Mon, 19 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Rustom-E-Hind Dara Singh Untold Facts, World Champion Wrestler
dara singh
मिलिए एक ऐसे पहलवान से, जिनका सीना 53 इंच का था। वे इतने लंबे-चौड़े थे कि उन्होंने 200 किलो वजनी रेसलर को उठाकर फेंक दिया था, जानिए ऐसी ही 5 अनसुनी बातें।

एक भी मुकाबला नहीं हारे

Chandigarh, Rustom-E-Hind Dara Singh Untold Facts, World Champion Wrestler
dara singh
धारावाहिक रामायण में हनुमान का यादगार रोल निभाने वाले पहलवान दारा सिंह ने अपनी जिंदगी में 500 से ज्यादा फाइट लड़ी और वे एक भी मुकाबला नहीं हारे। दारा सिंह ने अपने समय के सभी बड़े पहलवानों को हराया था, जिसके लिए उन्हें 'रुस्तम-ए-पंजाब' और 'रुस्तम-ए-हिंद' का खिताब दिया गया था।
Chandigarh, Rustom-E-Hind Dara Singh Untold Facts, World Champion Wrestler
dara singh
दारा सिंह रन्धावा का जन्म 19 नवम्बर 1928 को अमृतसर (पंजाब) के गांव धरमूचक में श्रीमती बलवन्त कौर और श्री सूरत सिंह रन्धावा के यहां हुआ था। कम आयु में ही घर वालों ने उनकी मर्जी के बिना उनसे आयु में बहुत बड़ी लड़की से उनकी शादी कर दी। मां ने इस उद्देश्य से कि पट्ठा जल्दी जवान हो जाए, उसे सौ बादाम की गिरियों की खांड मक्खन में कूटकर खिलाना व ऊपर से भैंस का दूध पिलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Rustom-E-Hind Dara Singh Untold Facts, World Champion Wrestler
dara singh
नतीजा यह हुआ कि 17 साल की नाबालिग उम्र में ही दारा सिंह प्रद्युम्न नामक बेटे के बाप बन गए। दारा सिंह का एक छोटा भाई सरदारा सिंह भी था, जिसे लोग रंधावा के नाम से जानते थे। दारा सिंह और रंधावा दोनों ने मिलकर पहलवानी करनी शुरू कर दी और धीरे-धीरे गांव के दंगलों से लेकर शहरों तक में ताबड़तोड़ कुश्तियां जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Chandigarh, Rustom-E-Hind Dara Singh Untold Facts, World Champion Wrestler
Dara Singh
दारा सिंह की लंबाई 6 फीट 2 इंच थी और छाती 53 इंच की थी। लंबा चौड़ा शरीर होने की वजह से उन्हें रेस्लिंग में हाथ आजमाने को कहा जाता था। जिसकी शुरुआत उन्होंने मेलों और बाजारों में छोटी-छोटी फाइट से की थी। आप को विश्वास नही होगा, लेकिन दारा सिंह ने एक मुकाबले में अपने से कहीं ज्यादा वजनी 200 किलो के ऑस्ट्रेलिया के किंग कांग को पहले तो रिंग में पटखनी दी और फिर उन्हें उठाकर रिंग के बाहर ही फेंक दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed