फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशकिस्मत रहे परमीश वर्मा, वरना इन दो सिंगरों जैसा हाल होता...मिली थी दर्दनाक मौत

Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, singer parmish verma saved luckily, harshita dahiya and mamta sharma murder
परमीश वर्मा
परमीश वर्मा की किस्मत अच्छी थी, वरना इन दो सिंगरों जैसा हाल होता। इन्हें इतनी दर्दनाक मौत मिली थी कि देखने वाले हैरान रह गए थे।
chandigarh, singer parmish verma saved luckily, harshita dahiya and mamta sharma murder
परमीश वर्मा
पंजाबी सिंगर, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर क्रेटा कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-91 में फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर दिया। इसमें परमीश व उनका दोस्त कुलवंत चहल उर्फ लाडी घायल हो गए। दोनों के घुटनों में गोलियां लगीं। घायल अवस्था में ही कार दौड़ाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हमलावरों ने सिंगर की फारच्यूनर कार पर करीब आठ राउंड फायरिंग की। हमलावर चंडीगढ़ से सिंगर का पीछा कर रहे थे।
chandigarh, singer parmish verma saved luckily, harshita dahiya and mamta sharma murder
परमीश वर्मा
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फेज-आठ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हैरानी की बात तो यह है कि परमीश के हमले में बच जाने के बाद दिलप्रीत ने फेसबुक पर उन्हें फिर से मारने की धमकी भी दी है। ठीक इसी तरह हरियाणा में दो सिंगरों का मर्डर हुआ था...
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, singer parmish verma saved luckily, harshita dahiya and mamta sharma murder
ममता शर्मा - फोटो : SELF
जनवरी 2018 में हरियाणा के कलानौर की भजन गायिका ममता शर्मा (39 वर्षीय) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी गई थी। 16 जनवरी को बेटे ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, चार दिन बाद उसका शव सीएम के गांव बनियानी के नजदीक गन्ने के खेत में मिला था। हत्या के आरोप में ममता के साथी कलाकार मोहित और उसके दोस्त संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मोहित ने मनमुटाव के चलते ममता की हत्या की थी।
विज्ञापन
chandigarh, singer parmish verma saved luckily, harshita dahiya and mamta sharma murder
Harshita Dahiya Murder
अक्तूबर 2017 में हरियाणवी सिंगर डांसर हर्षिता दहिया एक कार्यक्रम से लौट रही थी तो चमराड़ा गांव में कार सवार बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। हत्या उसके जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने ही कराई थी। उसने चार शूटरों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। दिनेश ने कबूल किया है कि उसे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा होने का डर था। इस डर की वजह से उसने हर्षिता की हत्या करा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed