{"_id":"6512bb52e714cf42160818f9","slug":"chandramukhi-2-actress-kangana-ranaut-does-not-want-to-get-into-politics-says-i-am-happy-with-my-life-now-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: राजनीति में नहीं आना चाहतीं कंगना रणौत, बोलीं- अपनी इस जिंदगी से खुश हूं अभी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: राजनीति में नहीं आना चाहतीं कंगना रणौत, बोलीं- अपनी इस जिंदगी से खुश हूं अभी
कंगना रणौत अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। फिल्म गैंगस्टर से शुरुआत करने वाली अभिनेत्री, क्वीन, तनु वेड्स मनु फ्रेंचाइजी, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी जैसी शानदार फिल्मों की वजह से हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री अपने बयानों की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। कई बार उनकी कही बातों पर विवाद भी शुरू हो जाता है।
कई लोगों का मानना है कि वह यह सब इसलिए करती है, क्योंकि उनका लक्ष्य राजनीति में आना है। हालांकि, कंगना इससे इत्तेफाक नहीं रखती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म चंद्रमुखी 2 का जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस सवाल पर खुलकर जवाब दिया।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा, ''मैं आम तौर पर एक जागरूक और जिम्मेदार व्यक्ति हूं। बहुत से लोग कहते हैं कि मैं राजनीति में आने के लिए कुछ कहती या करता हूं। यह सच नहीं है। मैं पक्की देशभक्त हूं। इसका कोई गुप्त उद्देश्य नहीं है। मैं अपने जीवन से अभी खुश हूं। यहां तक पहुंचने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। मुझे नहीं पता कि मैं नए सिरे से करियर शुरू करना चाहता हूं या नहीं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंद्रमुखी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चंद्रमुखी 2 से कंगना की तमिल सिनेमा में वापसी भी हो रही है। उन्होंने इससे पहले धाम धूम और थलाइवी जैसी फिल्में की हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि तीनों अच्छे रही हैं। खासकर, चंद्रमुखी 2, क्योंकि मैंने ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और गाने जैसे तत्वों वाली ऐसी कलरफुल फिल्म नहीं बनाई है। राघव लॉरेंस सर के साथ काम करना भी मेरे करियर का एक उच्च बिंदु है, जिन्होंने मुझे सेट पर इतना सहज बनाया।”
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो चंद्रमुखी 2 के बाद कंगना अपनी लंबे समय से अटकी फिल्म तेजस में दिखाई देंगी, जहां वह भारत की पहली महिला फाइटर जेट पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का करीब दो साल से इंतजार हो रहा है। इसके अलावा उनके पास इमरजेंसी भी है। फिल्म में वह इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।
Vikrant Massey: '12वीं फेल' के लिए विक्रांत ने खास तरीके से की तैयारी, यूपीएससी एस्पिरैंट के बीच गुजारा वक्त
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।