{"_id":"60c981440f47fb2a8c443be7","slug":"chandrashekhar-vaidya-mahamantri-sumant-of-ramanand-sagar-ramayan-dies-these-actors-also-not-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर वैद्य: राजा दशरथ के महामंत्री 'सुमंत' का निधन, रामायण के ये कलाकार भी दुनिया से ले चुके विदाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चंद्रशेखर वैद्य: राजा दशरथ के महामंत्री 'सुमंत' का निधन, रामायण के ये कलाकार भी दुनिया से ले चुके विदाई
रामायण के किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं।
चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते हुआ निधन।
वह 98 साल के थे।
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रशेखर वैद्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा है जिसे दोहराना शायद अब संभव न हो। रामायण के किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं। 1986-1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नाम से ही जानने लगे। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया की जिंदगी तो रातों रात बदल गई थी। लोग उनमें श्रीराम और माता सीता की छवि देखने लगे थे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। उन्हीं में से एक किरदार था राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का।
कौन थे आर्य सुमंत
सुमंत अयोध्या के सात मंत्रियों के बाद में आठवें मंत्री थे। लेकिन राजा दशरथ उन्हीं से सलाह लेते थे। वह सुमंत ही थे जो राम, सीता और लक्ष्मण को वनवास के दौरान अपने रथ में अयोध्या से गंगा के तट तक छोड़ने आए थे।
चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते हुआ निधन
रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता और चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे।
2 of 6
चंद्रशेखर
- फोटो : ट्विटर
साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी। चंद्रशेखर वैद्य का एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। चंद्रशेखर ने भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए।
3 of 6
चंद्रशेखर वैद्य
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
रामायण में निभाया आर्य सुमंत का किरदार
उन्होंने CINTAA एसोसिएशन का गठन भी किया। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे। रामायण की उस स्टारकास्ट में वो सबसे उम्रदराज कलाकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रामायण के कलाकार
- फोटो : ट्विटर
चंद्रशेखर वैद्य के अलावा कई ऐसे कलाकार हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनमें से कुछ कलाकारों की मौत तो बेहद ही दुखद रही थी। रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का पिछले साल ही निधन हो गया था। वह काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे।रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार विजय अरोड़ा ने निभाया था। साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते वह 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन
5 of 6
Mukesh Rawal
- फोटो : Social Media
रामायण में रावण के भाई विभीषण का किरदार मुकेश रावल ने निभाया था। उनकी मौत बहुत ही दुखद रही। साल 2016 में ट्रेन से कटकर उनकी मृत्यु हुई। जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रहे थे। आज भी लोगों के जहन में उनकी सज्जनता से भरी अदाकारी और वक्त वक्त पर श्रीराम को परामर्श देने वाले दृश्य कैद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।