फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa: राजीव सेन के आरोपों पर चारू असोपा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जल्द ही सब कुछ….

Tue, 19 Jul 2022 10:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Jul 2022 10:34 PM IST
सार

टेलीविजन अभिनेत्री चारू असोपा और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Charu Asopa reacts to Rajiv Sen allegations of using a victim card says everything will be unfolded soon
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन अभिनेत्री चारू असोपा और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। दोनों के रिश्ते को लेकर आ रही तमाम खबरों के बीच अब चारू असोपा ने अपने रिश्ते के बारे में बात की। हाल ही में एक बातचीत के दौरान चारू ने राजीव द्वारा लगाए गए विक्टिम कार्ड खेलने के आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही सुष्मिता सेन के नए रिश्ते पर भी बात की।

Charu Asopa reacts to Rajiv Sen allegations of using a victim card says everything will be unfolded soon
चारू असोपा और राजीव सेन बेबी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के ललित मोदी के साथ रिश्ते पर भी बात करते हुए कहा कि, "सुष्मिता दीदी अंदर से एक अद्भुत व्यक्ति हैं। वह एक अद्भुत अभिनेत्री हैं और एक बेहतर इंसान भी हैं। वह शुरू से ही हमेशा मेरा बहुत स्वागत करती रही है और मैं हमेशा उनके और मेरे बीच साझा किए गए रिश्ते को संजो कर रखूंगी। कुछ बंधन जीवन भर संजोए रखने के लिए होते हैं और उनके साथ मेरा रिश्ता प्रेम की प्रशंसा और अपार सम्मान का है। ”

Charu Asopa reacts to Rajiv Sen allegations of using a victim card says everything will be unfolded soon
पति के साथ चारू असोपा - फोटो : Social Media

इस दौरान चारू ने राजीव पर अपने फायदे के लिए विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, " मैंने ईमानदारी से अपनी बात रखी है। अगर वह मेरे बारे में एक निश्चित तरीके से महसूस करता है, तो यह उसकी विचार प्रक्रिया है। ये सब कुछ समय पर छोड़ दें। जल्द ही सब कुछ सबके सामने जाहिर हो जाएगा ताकि वे जान सकें कि कौन क्या है।”गौरतलब है कि चारू और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। लेकिन शादी के तुरंत बाद उनके तलाक की खबरें आने लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa reacts to Rajiv Sen allegations of using a victim card says everything will be unfolded soon
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

चारू का कहना था कि राजीव अपने परिवार को बिल्कुल भी समय नहीं देते हैं, तो वहीं राजीव ने उन पर अपनी पहली शादी के बारे में झूठ बोलने और उसे छुपाने का आरोप लगाया। चारू और राजीव की जियाना नाम की एक बेटी भी है, जिसका उन्होंने 2021 में स्वागत किया था। चारू अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो, बड़े अच्छे लगते हैं, देवों के देव महादेव, मेरे अंगने में, विक्रम बेताल की रहस्य गाथा, और कई अन्य टेलीविजन शो में दिखाई दे चुकी हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed