मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। रोजाना फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से हम आपको दिनभर में सेलिब्रिटी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos of the Day: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में रश्मि का किलर लुक और दिशा का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए गई थीं। इस दौरान दिशा ब्लैक कलर के हार्ड शेप वाले ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आईं। अभिनेत्री के इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया।
मानुषी छिल्लर
फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद मानुषी छिल्लर ने अभिनेता जॉन अब्राहिम के साथ 'तेहरान' की शूटिंग शुरू कर दी है। अरुण गोपालन द्वारा निर्देशित 'तेहरान' में दोनों की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। तस्वीरों में मानुषी और जॉन अब्राहम शूटिंग की लोकेशन पर नजर आ रहे हैं।
रश्मि देसाई
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने व्हाइट ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। रश्मि एक से बढ़कर एक पोज भी देती नजर आ रही हैं।
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया इन दिनों 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। तारा ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म के सेट पर क्लिक की गई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।