फिल्म मेकर, प्रोड्यूसर और राइटर करन जौहर हाल ही में आईफा अवॉर्ड के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे। आईफा जाते हुए करन जौहर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इस दौरान करन जौहर का रॉयल लुक दिखाई दिया।
करन जौहर का ये बैग आपको मिल जाए तो हो जाएंगे मालामाल, कीमत जान उड़ जाएगी नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां उनके हाथ में एक बैग भी था। करन जौहर एक सेलेब्रिटी हैं इसलिए उनके महंगे ब्रांड के कपड़े पहनना लाजमी है। उनके कपड़ों की कीमत लाखों में होती है। लेकिन उनके हाथ में ये स्टाइलिश बैग की कीमत जान आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
अगर आपको ये बैग मिल जाए तो आपकी किस्मत चमक जाएगी। किसी मिडिल क्लास फैमिली की बेटी की शादी भी हो जाए। आप शायद अंदाजा भी ना लगा पाएंगे कि इस बैग की कीमत कितनी है।
तो हम आपको बता देते हैं कि करन जौहर के बिल्ली वाले इस काले बैग की कीमत 2300 डॉलर यानी डेढ़ लाख रुपए है। करन जौहर की लक्जरी लाइफ में ये बैग चार-चांद लगा रहा है।
करन का ये बैग गूची कंपनी का है। जब करन इस बैग को लेकर एयरपोर्ट पहुंचे तो सबकी नजरें उनके बैग पर टिक गईं। करन के इस बैग ने हमें उनकी ही फिल्म 'कभी खुशी कभ गम' की पू की याद दिला दी।