फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaani Kapoor: कभी होटल में काम करती थीं वाणी कपूर, ऐसे मिली पहली फिल्म

Mon, 23 Aug 2021 12:43 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 23 Aug 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor Birthday: check out these facts about birthday girl vaani kapoor
वाणी कपूर बर्थडे - फोटो : amar ujala

वाणी कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन बना रही हैं। सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहने वाली बैलबॉटम की अभिनेत्री वाणी कपूर अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में शमशेरा है, जिसमें वो रनबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। जबकि चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान खुराना उनके साथ होंगे। साल 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।



दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली वाणी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। चाहे रणवीर सिंह के साथ 'बेफिक्रे' हो या फिर ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर', वाणी ने अपनी एक्टिंग से सभी को खुश किया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वाणी का पहले कभी बॉलीवुड से कोई नाता नहीं रहा है। वह फिल्मों में आने से पहले होटल में काम किया करती थीं। जानिए कैसे वाणी ने दिल्ली से लेकर बी-टाउन तक का शानदार सफर किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

Vaani Kapoor Birthday: check out these facts about birthday girl vaani kapoor
वाणी कपूर - फोटो : Social Media

वाणी का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का शिव कपूर का दिल्ली में फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस है। जबकि मां डिम्पी कपूर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। वाणी कपूर ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। 

Vaani Kapoor Birthday: check out these facts about birthday girl vaani kapoor
वाणी कपूर - फोटो : social media

वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में बैचलर डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने टूरिज्म की पढ़ाई के बाद जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप कीऔर फिर उन्होंने आईटीसी होटल में भी काम भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor Birthday: check out these facts about birthday girl vaani kapoor
वाणी कपूर - फोटो : social media

वाणी ने होटल का काम छोड़कर मॉडलिंग में अपना लक आजमाना चाहा तो उनके पिता मॉडलिंग के खिलाफ थे। लेकिन उनकी मां ने वाणी का साथ दिया। जिसके बाद उन्हें फेमस फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया और टेलीविजन विज्ञापनों में भी अभिनय करने का मौका मिला।

विज्ञापन
Vaani Kapoor Birthday: check out these facts about birthday girl vaani kapoor
vaani kapoor - फोटो : social media

वाणी ने करियर को बढ़ावा देने के लिए मुंबई का रुख किया और कई ऑडिशन दिए। जिसके बाद उन्हें शुद्ध देसी रोमांस में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला था। वाणी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फोटो शेयर करती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed