फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: 'चेन्नई एक्सप्रेस' की एक्ट्रेस ने साड़ी में कराया फोटोशूट, कहा-'फैशन के लिए खुद को मत बदलो'

Wed, 16 Feb 2022 07:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
chennai express actress priyamani latest photo shoot in saree see beautiful pics
एक्ट्रेस प्रियामणि - फोटो : इंस्टाग्राम

'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के हिट गाने 'वन टू थ्री फोर' में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस प्रियामणि साउथ फिल्मों में जाना-माना नाम हैं लेकिन हाल ही में आई वेब सीरीज 'फैमिली मैन' में अभिनय के बाद उन्हें हिंदी भाषी दर्शकों में पहचान मिली। एक्ट्रेस प्रियामणि इस समय अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने साड़ी में फोटोशूट करवाया है और साथ ही फैंस को सलाह भी दी है। पीच कलर की साड़ी में एक्ट्रेस प्रियामणि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट तस्वीरें फैंस को  खूब पसंद आ रही हैं।

chennai express actress priyamani latest photo shoot in saree see beautiful pics
एक्ट्रेस प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पीच साड़ी में दिखा दिलकश अंदाज
एक्ट्रेस प्रियामणि ने अपने इंस्टा से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उन्होंने पीच कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें बड़े-बड़े ब्लैक डॉट्स हैं। एक्ट्रेस ने अपना लुक बिलकुल सिंपल रखा है, उन्होंने हाथों में मेटल की खूबसूरत बैंगल पहने हुए हैं। कानों में बड़े हूप्स और खुले बालों के साथ लुक को कंपलीट किया है।

chennai express actress priyamani latest photo shoot in saree see beautiful pics
एक्ट्रेस प्रियामणि - फोटो : insta

सादगी भरे लुक में दिखाया स्वैग-
एक्ट्रेस ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं या यूं कहें कि उन्होंने तस्वीरों का पूरा वंच शेयर किया है। हर तस्वीर में उनका अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। किसी तस्वीर में प्रियामणि मुस्कुराती हुई दिलकश अंदाज में बेहद प्यारी लग रही हैं, तो वहीं किसी तस्वीर में स्वैग दिख रहा है। उनका सादगी भरा लुक फैंस का दिल लूट रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chennai express actress priyamani latest photo shoot in saree see beautiful pics
एक्ट्रेस प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिया खास कैप्शन-
एक्ट्रेस प्रियामणि ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बहुत ही खास कैप्शन दिया है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'फैशन के लिए खुद को मत बदलो, फैशन के अपने हिसाब से बदलो'। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फैंस दिल और फायर वाली इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed