{"_id":"620cefc3429a117a2d210dcc","slug":"dhanashree-verma-dhanashree-verma-danced-on-pushpa-s-item-song-o-antawa-fans-gave-this-advice-to-husband-yuzvendra-chahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने पुष्पा के आइटम सॉन्ग ‘ओ अंटावा’ पर किया ऐसा डांस, फैंस ने पति युजवेंद्र चहल को दे डाली यह सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने पुष्पा के आइटम सॉन्ग ‘ओ अंटावा’ पर किया ऐसा डांस, फैंस ने पति युजवेंद्र चहल को दे डाली यह सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:17 PM IST
सार
अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वालीं कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अक्सर फैंस के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके इन डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वालीं कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अक्सर फैंस के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके इन डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कई लोग फॉलो भी करती हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और मशहूर यूट्यूब धन श्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंटरनेट पर उनके वीडियोज तेजी से वायरल होते हैं। इसी बीच अब कोरियोग्राफर ने अपना एक नया डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सामने आए इस वीडियो में धन श्री पुष्पा के मशहूर गानों पर थिरकते नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अल्लू अर्जुन के ओ बेटा यह मेरा अड्डा गाने के साथ ही फिल्म के सुपरहिट आइटम सॉन्ग ओ अंटावा पर जबरदस्त डांस किया है। वीडियो में धन श्री के बेहतरीन डांस मूव्स और शानदार स्टेप्स को देख लोग एक बार फिर अपना दिल हार बैठे हैं।
2 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए धनश्री ने कैप्शन में लिखा, डांस ड्रामा। यह दोनों गाने पिछले महीने काफी छाए रहे। हमारी क्लास की पहली कोरियोग्राफी। आप भी अपनी रील्स बनाएं और अपना डांस दिखाएं। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और सामंथा प्रभु को भी टैग किया।
3 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरियोग्राफर का यह डांस उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक कई लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस पर कमेंट कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को अब तक 1 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैंस अभिनेत्री के डांस की तारीफ करते भी दिखाई दिए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां फायर इमोजी के जरिए धनश्री के डांस की तारीफ की तो वहीं कई ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजवेंद्र चहल को सलाह दे डाली। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, चहल भाई से कहो कि वह रील्स पर ध्यान ना देकर गेम पर ध्यान दें।
विज्ञापन
5 of 5
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : social media
वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, डांस इंडिया डांस। एक अन्य फैन ने लिखा, आप बहुत बेहतरीन डांसर हैं। मुझे आपका डांस बेहद पसंद हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, युजवेंद्र बहुत किस्मत वाले हैं। इसके अलावा कई अन्य फैंस भी धनश्री के डांस की तारीफ करते नजर आए। गौरतलब है कि पेशे से डेंटिस्ट 25 वर्षीय धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को क्रिकेटर विरेंद्र चहल से शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।