{"_id":"620cbe68d6df7557a5544a18","slug":"rip-bappi-lahiri-was-a-very-stylish-and-lively-person-see-bappi-da-s-unique-style-in-these-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Memories: बेहद स्टाइलिश और जिंदादिल इंसान थे Bappi Lahiri, इन तस्वीरों में देखिए बप्पी दा का अलहदा अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Memories: बेहद स्टाइलिश और जिंदादिल इंसान थे Bappi Lahiri, इन तस्वीरों में देखिए बप्पी दा का अलहदा अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 16 Feb 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी ने फ्लैश गोल्ड ज्वैलरी के साथ एक नया फैशन स्टाइल सेट किया था। आप में से शायद ही काेई जानता होगा कि फिल्म रचना और गायन के क्षेत्र में कदम रखने से पहले, बप्पी लाहिड़ी एक अभिनेता के रूप में भी काम कर चुके हैं। बप्पी दा ने अपने मामा किशोर कुमार के साथ 1974 की फिल्म 'बढ़ती का नाम दधी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वह किशोर को प्यार से 'मामाजी' कहा करते थे।
2 of 5
बप्पी लाहिड़ी और किशोर कुमार
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बप्पी दा ने खुद 2021 में अपने आर्काइव से फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "एक फिल्म जिससे मैंने एक अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी..⭐️ अमित कुमार के साथ। किशोरकुमार द्वारा निर्देशित और निर्मित !!
3 of 5
बप्पी लाहिड़ी और किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का शीर्षक 'चलती का नाम गाड़ी' से लिया गया था, यह 1958 में आई किशोर कुमार, मधुबाला और अशोक कुमार द्वारा अभिनीत एक फिल्म थी। वहीं 'बढ़ती का नाम दधी' एक कॉमेडी ड्रामा था। इस फिल्म में एक अमीर आदमी ने शर्त रखी थी कि सबसे लंबे बालों वाला व्यक्ति ही उनकी संपत्ति का वारिस बन सकता है। किशोर कुमार निर्देशित फिल्म में अशोक कुमार, अमित कुमार, केएन सिंह ने भी अभिनय किया था।
बप्पी लाहिड़ी दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के साथ काम कर चुके हैं। बप्पी दा ने कुछ समय पहले ही भारत रत्न लता मंगेशकर के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में बप्पी दा गायिका की गोद में खेलते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दौरा ऐसा भी था जब दुनिया बप्पी लाहिड़ी की आवाज़ पर झूमती थी और उनके स्टाइल व लुक का फॉलो करती थी। उन्हें हर वक़्त सोने की चेन से लदा देखा जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।