{"_id":"620cb44ad48f0a0af17771df","slug":"ranveer-singh-eat-shilajit-ashwagandha-for-instant-energy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh Fitness Secret: खुल गया रणवीर सिंह की फिटनेस का राज, एनर्जी के लिए नाश्ते में खाते हैं शिलाजीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh Fitness Secret: खुल गया रणवीर सिंह की फिटनेस का राज, एनर्जी के लिए नाश्ते में खाते हैं शिलाजीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर की बात होती है तो सबसे पहले रणवीर सिंह का नाम लिया जाता है। न सिर्फ फिल्मों में बल्कि निजी जीवन में भी वह काफी उत्साह से भरे हुए नजर आते हैं। हर कोई उनकी तरह बनने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस फिटनेस और फुर्ती का राज क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं...
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Pixabay
रणवीर सिंह ने'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान अपने फिटनेस का राज फैंस के साथ शेयर किया। रणवीर से जब पूछा गया कि उन्होंने नाश्ते में क्या खाया तो उन्होंने कहा, मैं दिन की शुरुआत 130 ग्राम ओट्स, 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स के साथ करता हूं।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिलाजीत का रोजाना सेवन करते हैं रणवीर
इसके बाद रणवीर ने बताया कि वे सुबह-सुबह एक डिटॉक्स ड्रिंक के साथ-साथ इम्युनिटी-बूस्टिंग शॉट्स का आनंद लेते हैं। इन सबके बाद, वह प्रोबायोटिक ड्रिंक और शिलाजीत – अश्वगंधा और खजूर के लड्डू का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिलाजीत, अश्वगंधा
- फोटो : Instagram
क्या हैं शिलाजीत खाने के फायदे
शिलाजीत टेस्टोस्टेरोन (एक तरह का हॉर्मोन) बढ़ाने का काम करता है। शिलाजीत अपने आयुर्वेदिक उपचारों के लिए जाना जाता है और शरीर में सकारात्मक बदलाव लाने में कारगर माना जाता है। शिलाजीत और अश्वगंधा दोनों चिंता और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
रणवीर जल्द ही 'सर्कस', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। आखिरी बार उन्हें 83 फिल्म में देखा गया था। इसमें उन्होंने कपिल देव की भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।