{"_id":"5e8a99a88ebc3e6fed131fb6","slug":"chennai-express-producer-karim-morani-daughter-shaza-coronavirus-tests-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी कोरोना पॉजिटिव, मार्च में गई थीं श्रीलंका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी कोरोना पॉजिटिव, मार्च में गई थीं श्रीलंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीम मोरानी की बेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आया जिसके बाद फैंस से लेकर उनके करीबियों ने राहत की सांस ली। इस बीच बॉलीवुड में कोरोना पॉजिटिव का नया केस सामने आया है। 'रा वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
2 of 5
करीम मोरानी
- फोटो : फाइल फोटो
31 वर्षीय शजा को नानावती अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, शजा के चाचा मोहम्मद मोरानी ने कंफर्म करते हुए कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शजा का टेस्ट पॉजिटिव मिला। वो एक महीने पहले मार्च में एक हफ्ते के लिए श्रीलंका गई थी।' इससे पहले करीम मोरानी ने बेटी के किसी विदेशी के साथ संपर्क में आने से इनकार किया था।
3 of 5
करीम मोरानी की बेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोरानी मुंबई के जुहू में रहते हैं। म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन जल्द ही मोरानी के घर को सैनिटाइज करेगी। बीएमसी कॉर्पोरेटर रेणु हंसराज ने बताया कि पूरे घर को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बिल्डिंग में कुल नौ लोग रहते हैं। उन सभी का टेस्ट भी किया जाएगा। अनुमान है कि ये जुहू का पहला केस है। मोरानी परिवार जमनाबाई नरसी स्कूल के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीम मोरानी की बेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
वेबसाइट को भेजे टेक्स्ट मैसेज में करीम मोरानी ने बताया कि 'मेरी बेटी किसी विदेश से आने वाले व्यक्ति के संपर्क में नहीं थी। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये मेरा कर्तव्य है कि हर उस व्यक्ति को मैं मैसेज भेज दूं जो उसके संपर्क में आया है। वो टेस्ट करवा ले। हमने उसे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसे आइसोलेशन में रखा गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
करीम मोरानी
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि करीम मोरानी की गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में होती है। शाहरुख खान के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। शाहरुख की कई फिल्मों को उन्होंने प्रोड्यूस किया है। इनमें साल 2015 में रिलीज हुई 'दिलवाले' भी थी। मोरानी की दो बेटियां हैं जोया और शजा। जोया उनकी बड़ी बेटी हैं और वो एक अभिनेत्री हैं जबकि शजा छोटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।