फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanika Kapoor ने कोरोना को दी मात, छठी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मिली घर जाने की इजाजत

Mon, 06 Apr 2020 12:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 06 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor Coronavirus Report News in Hindi: Singer Discharged after negative Covid 19 report
कनिका कपूर कोरोना वायरस रिपोर्ट - फोटो : Social Media
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां इससे संक्रमित मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है तो वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक भारत में कुल 4067 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 291 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इस लिस्ट में अब सिंगर कनिका कपूर का नाम भी जुड़ गया है। कनिका कपूर की छटी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव है।




 
Kanika Kapoor Coronavirus Report News in Hindi: Singer Discharged after negative Covid 19 report
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

बता दें कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) लखनऊ से कोरोना के छठे टेस्ट के निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। याद दिला दें कि 20 मार्च को कोरोना का संक्रमण पॉजिटिव आने के बाद से उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। 
 

Kanika Kapoor Coronavirus Report News in Hindi: Singer Discharged after negative Covid 19 report
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

याद दिला दें कि कनिका कपूर कोरोना संक्रमित हैं, इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी थी। हालांकि बाद में किसी वजह से खुद कनिका ने अपना वो पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanika Kapoor Coronavirus Report News in Hindi: Singer Discharged after negative Covid 19 report
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद कुछ पार्टीज में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया भी दो हिस्सों में बंटा दिखाए दे रहा था। एक पक्ष जहां जमकर कनिका को ट्रोल कर रहा था तो वहीं सोनम कपूर जैसे कुछ सितारे कनिका के पक्ष में भी बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Kanika Kapoor Coronavirus Report News in Hindi: Singer Discharged after negative Covid 19 report
Kanika Kapoor songs - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि कनिका ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ ही साथ बॉलीवुड में भी कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है। कनिका की हिट लिस्ट में लवली( हैप्पी न्यू ईयर), कमली ( हैप्पी न्यू ईयर), चिटिया कलाइयां (रॉय), देसी लुक (एक पहेली लीला), नचां फराटे (ऑल इज वेल), जुगनी पीके टाइट है (किस किसको प्यार करूं), जब छाये तेरा जादू (मैं और चार्ल्स) और प्रेमिका (दिलवाले) सहित कई गानें शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed