Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Chetan Bhagat Birthday: from 3 idiots to 2 states These hit movies are based on Chetan Bhagat's novel stream on these OTT platforms
{"_id":"626135852e78292dcc1f92b7","slug":"chetan-bhagat-birthday-from-3-idiots-to-2-states-these-hit-movies-are-based-on-chetan-bhagat-s-novel-stream-on-these-ott-platforms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chetan Bhagat Birthday: चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित है ये हिट फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें स्ट्रीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chetan Bhagat Birthday: चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित है ये हिट फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:20 AM IST
सार
बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई फिल्में बनाई जाती है। इनमें से कई फिल्में हॉलीवुड, टॉलीवुड की रीमेक होती हैं, तो वहीं कई फिल्में ऐसी है जो उपन्यास और कहानी पर आधारित होती है।
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood movies on Chetan Bhagat Novels
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई फिल्में बनाई जाती है। इनमें से कई फिल्में हॉलीवुड, टॉलीवुड की रीमेक होती हैं, तो वहीं कई फिल्में ऐसी है जो उपन्यास और कहानी पर आधारित होती है। मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उनके नौ उपन्यासों में से पांच को फिल्मों में बदल जा चुका है। चेतन भगत हर साल 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। लेखक के इस खास दिन पर आइए जानते हैं उनके नॉवेल पर बनी बॉलीवुड के बारे में-
2 of 6
'हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
हाफ गर्लफ्रेंड
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
3 of 6
2 स्टेट्स
- फोटो : अर उजाला, मुंबई
2 स्टेट्स
साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म '2 स्टेट्स' भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। साल 2014 में आई इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में थे। फिल्म की कहानी चेतन भगत के जीवन पर आधारित थी, जिसमें अर्जुन और आलिया क्रमशः चेतन और उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काय पो छे
- फोटो : सोशल मीडिया
काई पो छे
चेतन भगत की नॉवेल 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित फिल्म काई पो छे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। सुशांत के अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव और अमित साध भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
3 idiots
- फोटो : सोशल मीडिया
3 इडिट्स
चेतन भगत की 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 3 इडिट्स उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी। आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी अभिनीत यह इंजीनियरिंग में छात्रों के जीवन पर आधारित थी। फिल्म बोमन ईरानी ने एक सख्त और अहंकारी प्रोफेसर की भूमिका निभाई। 2009 में आई इस फिल्म को यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।