बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन ने मनोरंजन जगत में एक अलग ही तरह की लड़ाई छेड़ दी है। सुशांत के निधन को एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आज भी हर किसी की जुबान पर सुशांत सिंह राजपूत का नाम है। हाल ही में लेखक चेतन भगत ने सुशांत की आगामी फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट का जवाब जब विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी ने दिया। तो चेतन बिगड़ गए और कुछ ऐसा बोल गए कि उनका ट्वीट वायरल होने लगा।
चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर बड़ा आरोप, कहा- 'मुझे सुसाइड के करीब पहुंचाया था'
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म और सुशांत का समर्थन करते हुए चेतन भगत ने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्म क्रिटिक्स को सलाह दी कि फिल्म के बारे में कुछ भी लिखते समय ओवरस्मार्ट ना बनें और सोच समझकर ही लिखें। बस इस बात पर ट्विटर पर बहस छिड़ गई।
चेतन भगत के ट्वीट पर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने चेतन भगत को जवाब देते हुए लिखा, 'हर बार जब आप सोचते हैं कि इंसान की सोच- समझ का स्तर इससे ज्यादा नीचे नहीं गिरेगा, मगर अफसोस वो गिर जाता है।' अनुपमा के इस ट्वीट पर चेतन भगत भड़क उठे और अनुपमा को जवाब देते हुए कहा, 'मैम, जब आपके पति ने मुझे सबके सामने धमकाया था, और बिना शर्म के मेरा सारा क्रेडिट ले लिया था।'
Ma'am, when your husband publicly bullied me, shamelessly collected all the best story awards, tried denying me credit for my story and drove me close to suicide, and you just watched, where was your discourse? https://t.co/CeVDT2oq47
आगे चेतन लिखते हैं, 'मेरे पूछे जाने पर भी मुझे फिल्म 3 इडियट्स में क्रेडिट देने से इनकार कर दिया था और मुझे सुसाइड तक करने के लिए मजबूर कर दिया था, उस समय आप सिर्फ तमाशा देख रही थीं। उस समय आपकी सोच-समझ का स्तर कहां था।' चेतन का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि इससे पहले चेतन भगत ने ट्वीट कर फिल्म क्रिटिक्स को सलाह दी थी। चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म इस हफ्ते रिलीज होगी। मैं सभी स्नोब और अभिजात्य समीक्षकों से अब कहना चाहूंगा कि समझदारी से लिखें। ओवरस्मार्ट काम न करें। बेकार चीजें न लिखें। निष्पक्ष और समझदार बनें। बेकार तरीकों का इस्तेमाल न करें। आपने वैसे ही कई जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं। अब रुकिए। हम लोग देख रहे हैं।'
Sushant's last film releases this week. I want to tell the snob and elitist critics right now, write sensibly. Don't act oversmart. Don't write rubbish. Be fair and sensible. Don't try your dirty tricks. You have ruined enough lives. Now stop. We'll be watching.
पढ़ें: निखिल आडवाणी बोले, 'बॉलीवुड में महिलाओं के साथ होता है भेदभाव', सुधीर मिश्रा ने दिया ये रिएक्शन
