विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। फिल्म लगातार दमदार कमाई कर रही है। साथ ही अपनी तेज रफ्तार के साथ 'छावा' कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों में अपने पांचवें हफ्ते में है और इसके साथ ही यह एक महीना भी पूरा कर चुकी है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...
Chhaava Collection: 31वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'छावा', महीने भर बाद भी जारी विक्की का जलवा
Chhaava Collection: लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में पांचवां रविवार था। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की कमाई
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत 'छावा' का आज सिनेमाघरों में पांचवां रविवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, छावा ने आज अपने 31वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन की कमाई के अनुसार, आज इसकी कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
Celebs Marriages: किशोर कुमार से लेकर संजय दत्त तक कर चुके हैं दो से ज्यादा शादियां, देखें लिस्ट
31वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी छावा
31वें 'छावा' ने कमाई के मामले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 'छावा' 31वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विक्की कौशल की ही फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास था, जिसने 5.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 'स्त्री 2' 5.4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' 4.4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
फिल्म की कुल कमाई
बीते दिन यानी पांचवें शनिवार को फिल्म ने 7.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा की कुल कमाई 561.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। चौथे हफ्ते के दौरान फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो गई थी और इसके साथ ही फिल्म ने 'गदर 2' और 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं, अब फिल्म 600 करोड़ रुपये की ओर तेजी से कदम बढ़ा चुकी है। कुछ दिनों में 'छावा' यह आंकड़ा भी पार कर लेगी।
F1 Trailer: बूढ़े रेसर बन फॉर्मूला वन की रेस जीतने निकले ब्रैड पिट, 48 घंटे के अंदर ट्रेलर को मिले इतने व्यूज
इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है छावा
500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के मामले में विक्की कौशल की 'छावा' चौथे नंबर पर आई है। चलिए सबसे तेज 500 करोड़ी बनने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...
500 करोड़ी फिल्में
लिए इतने दिन
पुष्पा 2
11
जवान
18
स्त्री 2
22
छावा
23
गदर 2
24
पठान
28
बाहुबली 2
34
एनिमल
39