फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Grossers in South: 'जवान' से लेकर 'सुल्तान' तक, दक्षिण भारत में बंपर कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में

Tue, 11 Mar 2025 02:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Mar 2025 02:24 PM IST
सार

Highest Grossers in South: 'छावा' ने हिंदी क्षेत्रों के बाद दक्षिण भारत में भी शानदार प्रदर्शन किया है। तेलुगु में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म उन चुनिंदा बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने दक्षिण में धूम मचाई है। 
 

विज्ञापन
Chhaava Jawan Animal and More Bollywood Highest Grossers in South India
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : एक्स

फिल्म 'छावा' ने हिंदी भाषी क्षेत्रों में धूम मचाने के बाद अब दक्षिण भारत में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। तेलुगु भाषा में यह फिल्म अब तकआठ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। दर्शकों से मिल रहे प्यार और तारीफ के बीच यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने दक्षिण भारत में शानदार प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की।


Coolie Teaser: इस खास दिन रिलीज होगा लोकेश कनगराज-रजनीकांत की 'कुली' का टीजर, निर्माताओं ने बनाई यह योजना

Chhaava Jawan Animal and More Bollywood Highest Grossers in South India
फिल्म 'जवान' - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
जवान

शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे सितारों से सजी फिल्म 'जवान' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में एक जेल वार्डन कैदियों की मदद से भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ता है। डायरेक्टर एटली की यह फिल्म दक्षिण भारत में 182.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
Vishal Bhardwaj: शाहिद के साथ ‘अर्जुन उस्तरा’ को लेकर उत्साहित हैं विशाल, नाना के साथ काम न करे पर जताया अफसोस

Chhaava Jawan Animal and More Bollywood Highest Grossers in South India
फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल

'एनिमल' में रणबीर कपूर एक ऐसे बेटे की भूमिका में हैं जो अपने पिता की जान को खतरे में देखकर बदला लेने की कसम खाता है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी हैं। दक्षिण भारत में इस फिल्म ने 122.9 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Jawan Animal and More Bollywood Highest Grossers in South India
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा

'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया था। यह फिल्म एक डीजे की कहानी है, जिसके पास अलौकिक शक्तियां हैं और वह अपनी प्रेमिका के साथ ब्रह्मास्त्र नाम के शक्तिशाली हथियार को बचाने की कोशिश करता है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने दक्षिण में 59.2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Chhaava Jawan Animal and More Bollywood Highest Grossers in South India
'टाइगर 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
टाइगर 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली 'टाइगर 3' में टाइगर और जोया देश और अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से मैदान में उतरते हैं। डायरेक्टर मनीष शर्मा की इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। दक्षिण भारत में इसने 47.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed