फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: जिसके दूध का एहसान माना संभाजी राजे ने, पहचानिए किस अभिनेत्री ने निभाया छावा में ये महत्वपूर्ण किरदार

Sat, 15 Feb 2025 04:52 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

नीलकांति पाटेकर मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर की पत्नी हैं और लंबे समय बाद फिर से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

विज्ञापन
Chhaava Surprise nana patekar wife Neelkanti Patekar played special role in vicky kaushal Laxman Utekar film
नीलकांति पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘छावा’ अगर आपने देख ली है तो आपको ये प्रसंग तुरंत याद आ जाएगा, और नहीं देखी है तो फिल्म देखते समय उस दृश्य पर जरूर ध्यान दें, जिसमें संभाजी अपने बचपन में एक दाई मां का दूध पीकर बड़े होने की बात करते दिखते हैं। फिल्म में संभाजी को कई जगह अपनी मां और पिताजी को याद करते दिखाया गया है, लेकिन एक दृश्य फिल्म में ऐसा है जहां वह अपनी दाई मां के एहसानों को न सिर्फ याद कर रहे हैं, बल्कि इसके लिए उनका शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। ये किरदार करने वाली अभिनेत्री हैं, नीलकांति पाटेकर।

Chhaava Surprise nana patekar wife Neelkanti Patekar played special role in vicky kaushal Laxman Utekar film
नीलकांति पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संभाजी की धाय मां
नीलकांति पाटेकर मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर की पत्नी हैं और लंबे समय बाद फिर से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह मराठी पीरियड फिल्म ‘छावा’ में ‘धाराऊ’ का किरदार निभा रही है और इसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। नीलकांति को वापस बड़े परदे पर लाने के लिए फिल्म ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने खासी मेहनत की है।

Chhaava Surprise nana patekar wife Neelkanti Patekar played special role in vicky kaushal Laxman Utekar film
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लक्ष्मण उतेकर ने कराई वापसी
फिल्म ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की हिंदी सिनेमा में शुरुआत सिनेमैटोग्राफर के रूप में हुई और फिर उन्होंने मराठी सिनेमा से निर्देशन में कदम रखा। ‘टपाल’ और ‘लालबागची रानी’ जैसी मराठी फिल्मों का निर्देशन करने के बाद लक्ष्मण ने फिल्म ‘लुकाछिपी’ से हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया। ‘छावा’ उनकी बतौर निर्देशक छठी फिल्म हैं। हिंदी फिल्मों की गिनती करें तो ये उनके निर्देशन में बनी चौथी हिंदी फिल्म है। निर्देशक रोहित शेट्टी की तरह लक्ष्मण भी मराठी सिनेमा के उत्कृष्ट कलाकारों को अपनी हिंदी फिल्म में मौका देते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Surprise nana patekar wife Neelkanti Patekar played special role in vicky kaushal Laxman Utekar film
'छावा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नौ साल बाद बड़े परदे पर वापसी
जहां तक नीलकांति पाटेकर की बात है तो वह मराठी थिएटर और सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, करीब नौ साल बाद फिर से फिल्मों में वापसी कर रही हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘बर्नी’ 2016 में आई थी, जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार की मां का रोल निभाया था. अब 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली पीरियड फिल्म ‘छावा’ में वह संभाजी की दाई मां धाराऊ के किरदार में नजर आई हैं।

विज्ञापन
Chhaava Surprise nana patekar wife Neelkanti Patekar played special role in vicky kaushal Laxman Utekar film
नीलकांति पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बैंकर से बनीं अभिनेत्री
जानकारी के मुताबिक नीलकांति पाटेकर का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक किया और अपने करियर की शुरुआत एक बैंकर के रूप में की। अभिनय का आकर्षण उन्हें मराठी रंगमंच तक लाया और साल 1986 में वह टीवी सीरीज ‘वधाय वधाय मान’ से कैमरे के सामने आ गईं। तीन साल बाद ही मराठी फिल्म ‘आत्मविश्वास’ में उन्हें महाराष्ट्र सरकार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला। नाना पाटेकर को वह अभिनय क्षेत्र में आने से पहले से जानती हैं। दोनों का विवाह 1978 में हुआ और अक्सर निजी बातचीत में नाना ने अपनी सफलता का श्रेय नीलकांति को दिया है। दोनों अलग अलग रहते हैं और कानूनी रूप से आज भी शादीशुदा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed