आस्था का महापर्व छठ का त्योहार शुरू हो चुका है। बिहार के साथ ही पूरे देश में इस त्योहार के पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। छठ में दिनों में गीतों की भी खूब धूम रहती हैं और इसी को देखते हुए एक के बाद एक छठ के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत 'पटना के घाट पे' रिलीज कर दिया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अभिनेता भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
Chhath Song: खेसारी के छठ गीत 'पटना के घाट पे' ने मचाया धमाल, भक्ति के रंग में रंगे दिखे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसारी लाल का छठ गीत 'पटना के घाट पे' को यूट्यूब चैनल सारेगामापा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है और इसने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। लोग कमेंट बॉक्स में जमकर गाने की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। रिलीज के बाद अब तक खेसारी के इस गाने पर दो लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
Shailesh Lodha: कपिल शर्मा शो को 'फूहड़' बताने पर शैलेश लोढ़ा की सफाई, बोले- अश्लीलता के बारे में बात की...
पटना के घाट में गीत को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में खेसारी को मैरून रंग के कुर्ते में छठी मैया का पूजन करते देखा जा सकता है, वहीं उनके साथ एक्ट्रेस आरोही सिंह दिखाई दे रही हैं। हालांकि यह वीडियो देखकर पता चल रहा है कि इसे किसी नदी के घाट पर नहीं बल्कि शायद किसी स्विमिंग पूल के पास फिल्माया गया है। फिलहाल आप भी इस गीत का आनंद उठाइए।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ऐसे स्टार हैं, जिनकी फिल्मों से लेकर गानों तक का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस छठ गीत को सुनने के बाद भी फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "बहुत ही सुंदर गीत है, खेसारी पर ऐसे ही आशीर्वाद प्यार बनल रहे जय छठी मईया!" दूसरे यूजर ने लिखा- "शायद ही ऐसा कोई होगा ऐसा छठ गीत देखकर मन में खेसारी भैया के प्रति स्नेह और प्यार मन में ना आया हो, जय हो भोजपुरिया भैया"। इसी तरह से अन्य लोग भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।
Kartik Aaryan: अहमदाबाद की सड़कों पर कार्तिक आर्यन के पीछे भागते नजर आए फैंस, वीडियो देख आप भी होंगे हैरान