{"_id":"5d771fad8ebc3e0138748298","slug":"chhichhore-box-office-collection-day-4-and-saaho-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 'छिछोरे' का कलेक्शन 50 करोड़ के पार, प्रभास की 'साहो' ने अब तक जुटाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चार दिन में 'छिछोरे' का कलेक्शन 50 करोड़ के पार, प्रभास की 'साहो' ने अब तक जुटाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
छिछोरे और साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के साथ 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने के बाद निर्देशक नितेश तिवारी 'छिछोरे' लेकर आए। एक बार फिर नितेश दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। सोमवार होने के बावजूद फिल्म ने वीकडेज में अच्छा बिजनेस किया।
2 of 5
Chhichhore film poster
- फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका से सजी 'छिछोरे' ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 7.32 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़ और रविवार को 16.41 करोड़ का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म 7.50 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म ने 4 दिन में कुल 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
3 of 5
Chhichhore
- फोटो : social media
'छिछोरे' को वर्ड टू माउथ प्रमोशन का फायदा मिलता दिख रहा है। खासकर स्टूडेंट्स इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'छिछोरे' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saaho
- फोटो : social media
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की बात करें तो 11वें दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखन को मिली। फिल्म ने सोमवार को लगभग 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक कुल 133 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 'साहो' ने 'बाहुबली' को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया है। 'बाहुबली' ने 120 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
saaho
- फोटो : social media
फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार, 'साहो' ने दुनियाभर में 400 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और नील नितिन मुकेश की मुख्य भूमिका है। इसे सुजीत ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।