हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे नजर आए थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। बिना हेलमेट के देख लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने खुलासा किया कि अमिताभ ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने को नहीं करना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी से उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया था।
Amitabh Bachchan: 'जुम्मा चुम्मा...' करने को तैयार नहीं थे बिग बी? तब जया बच्चन ने उठाया था यह कदम
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने आगामी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, गाने के कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने खुलासा किया है कि साल 1991 की फिल्म ‘हम’ का एक ब्लॉकबस्टर गीत जुम्मा चुम्मा दे दे, जो आज भी दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय है को अमिताभ करना नहीं चाहते थे। चिन्नी ने बताया कि आज वह गाना शायद बना ही नहीं होता अगर जया बच्चन उन्हें इस गाने को करने की मंजूरी नहीं देती।
Extraction 2: 'एक्सट्रैक्शन 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, क्रिस हेम्सवर्थ के सुपर एक्शन ने जीता फैंस का दिल
हाल ही में, एक इंटरव्यू में गाने के कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने खुलासा कि ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने को अमिताभ कभी नहीं करना चाहते थे क्योंकि इस गाने के कुछ स्टेप्स उन्हें बहुत ही अश्लील लगे थे और वह इन स्टेप्स को बदलना चाहते थे और यह लगभग फाइनल भी हो गया था कि इसे पोस्ट-एडिटिंग में बदल दिया जाएगा, लेकिन जब गाना सामने आया तो जया को यह बहुत पसंद आया और उन्होंने अमिताभ को ऐसा करने से मना कर दिया।
Shilpa Shetty: 'शार्क टैंक इंडिया' की कंपनी में शिल्पा शेट्टी ने किया निवेश, ब्रांड एम्बेसडर बन कही यह बात
इंटरव्यू में बात करते हुए चिन्नी ने बताया कि शायद जया जी को उसी समय इस बात का अंदाजा हो गया था कि यह गाना सुपरहिट होने वाला है। जया ने यह भी कहा कि इस गाने का हुक स्टेप हिट होगा इसलिए इसे नहीं बदलना चाहिए और इसके बाद यह गाना इतना हिट हुआ कि आज भी शादी से लेकर पार्टियों में यह गाना बजता है।
Aditya-Ananya: डिनर डेट पर साथ स्पॉट किए गए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, अफेयर की अफवाहों का बाजार गर्म
आपको बता दें कि ‘जुम्मा चुम्मा’ 1991 में आई फिल्म 'हम' का एक गाना है। इस गाने को सुदेश भोसले और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था । फिल्म में अमिताभ के अलावा गोविंदा , अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मुकुल एस. आनंद ने किया था।
