{"_id":"5e1eae698ebc3e4b130d4710","slug":"chitrangada-singh-entry-in-shah-rukh-khan-and-abhishek-bachchan-film-bob-biswas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की इस फिल्म में हुई चित्रांगदा की एंट्री, अभिषेक बच्चन के साथ आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की इस फिल्म में हुई चित्रांगदा की एंट्री, अभिषेक बच्चन के साथ आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
chitrangada singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के बड़े निर्देशकों में से एक सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के एक रहस्यमयी किरदार 'बॉब बिस्वास' को लेकर अभिनेता अभिषेक बच्चन और हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। अब इस फिल्म में एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक, हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह इस फिल्म में एक मुख्य किरदार निभाएंगी।
2 of 4
abhishek shah rukh
- फोटो : social media
प्रोजेक्ट से जुड़े किसी आला अधिकारी ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। एक नजदीकी सूत्र ने बताया, 'इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि चित्रांगदा बेहद हुनरमंद अदाकारा हैं और निर्माताओं को लगता है कि वह फिल्म के साथ जुड़ेंगी तो यह काफी अच्छा होगा। फिलहाल, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस फिल्म के निर्माता इसकी घोषणा करेंगे।'
3 of 4
chitrangada singh
हाल ही में घोषणा हुई थी कि फिल्म 'कहानी' के रहस्यमयी किरदार बॉब बिस्वास को आधार बनाकर एक फिल्म की रचना की जाएगी, जिसमें अभिषेक बच्चन इस सीरियल किलर बॉब बिस्वास का किरदार निभाएंगे, साथ ही शाहरुख खान इस फिल्म को निर्मित करेंगे। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुजॉय घोष की बड़ी बेटी दिया अन्नपूर्णा घोष को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
chitrangada singh
एक निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म रहेगी। बात करें अगर चित्रांगदा की तो वह अंतिम बार गौरव के. चावला के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजार' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान, रोहन विनोद मेहरा और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल वह अजय देवगन के निर्माण में बन रही फिल्म 'द बिग बुल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।