फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chitrangda Singh: चित्रांगदा सिंह ने 'गो फर्स्ट' की एयर होस्टेस को लताड़ा, कहा- 'इन्हें कृपया कुछ शिष्टाचार सिखाएं'

Wed, 23 Feb 2022 10:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Feb 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrangda Singh shared a video from a Go First flight and called the air hostesses out for their rude behaviour.
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'गो फर्स्ट' की खिंचाई करते हुए एक पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री ने फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो साझा करते हुए असभ्य एयर होस्टेस को लताड़ा और कहा कि वह बहुत निराश हैं।

Chitrangda Singh shared a video from a Go First flight and called the air hostesses out for their rude behaviour.
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चित्रांगदा ने हवाई जहाज के अंदर का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में चित्रांगदा पहले अपना टिकट दिखाती हैं। फिर अपने फोन के कैमरे को एयर होस्टेस की तरफ करते हुए लिखती हैं, “मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट 391 गोएयर में अब तक की सबसे खराब एयर होस्टेस है !!! #rikusingh #jamie & #christopher #meenal उन सभी को कृपया कुछ शिष्टाचार सिखाएं। मैंने कभी इतना अभिमानी रवैया नहीं देखा है! उन सभी से बेहद निराश हूं। इसने मुझे #airindia में मेरे सबसे बुरे अनुभवों की याद दिला दी।

Chitrangda Singh shared a video from a Go First flight and called the air hostesses out for their rude behaviour.
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद चित्रांगदा ने अपनी अगली स्टोरी में स्पष्ट करते हुए लिखा, "ये घटना मेरे साथ नहीं बल्कि मेरे बगल में बैठे व्यक्ति के साथ हुई थी। वह व्यक्ति बीमार और एयर होस्टेस के साथ बेहद विनम्र व धैर्यवान था। लेकिन क्रू लोगों ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrangda Singh shared a video from a Go First flight and called the air hostesses out for their rude behaviour.
आर्य बब्बर और राज बब्बर - फोटो : Social Media

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, अभिनेता आर्य बब्बर ने भी इसी तरह की एक घटना का एक वीडियो साझा किया था, जो उन्होंने गो फर्स्ट फ्लाइट में यात्रा करते समय अनुभव किया था। उन्होंने बताया था कि उनका पायलट के साथ मौखिक विवाद हो गया था। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में अभिनेता को पायलट से बात करते हुए दिखाया गया है। आर्य द्वारा किए गए एक मजाक और पायलट के नाराज होने के बाद बहस शुरू हो गई। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए आर्य ने लिखा, 'सेंसिटिव पायलट। @g8.goair @gofirstairways गो एयर लोगों के हंसने पर उन पर जुर्माना लगाती है।"

View this post on Instagram

A post shared by Mr. Babbar (@aaryababbar222)

aary

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed