{"_id":"6215b67fb72e682d4952fadb","slug":"karan-singh-grover-birthday-special-and-his-marriages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: बिपाशा से पहले दो और अभिनेत्रियों से शादी कर चुके थे करण सिंह ग्रोवर, टीवी में सुपरहिट रहा करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: बिपाशा से पहले दो और अभिनेत्रियों से शादी कर चुके थे करण सिंह ग्रोवर, टीवी में सुपरहिट रहा करियर
हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। करण टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर रहे हैं। 'दिल मिल गए' सीरियल में उन्हें खूब पसंद किया गया। उन्होंने अलोन, हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि एक्टर के करियर से ज्यादा वे अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे। करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों क्यूट केमेस्ट्री शेयर करते हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं। लेकिन बिपाशा बसु से पहले करण दो बार शादी कर चुके थे। चलिए बताते हैं उनकी दोनों पूर्व पत्नियों के बाद में...
2 of 4
श्रद्धा निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा निगम
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने 2008 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फोटोग्राफर दोस्त के जरिए हुई थी। ये शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई और दोनों साल 2009 में अलग हो गए। श्रद्धा निगम ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने अपनी पूरी कोशिश की ये शादी नहीं टूटे। मेरे सभी प्रयासों के बावजूद शादी आगे तक नहीं पहुंच पाई। 2012 में श्रद्धा ने टीवी एक्टर मयंक आनंद से शादी की।
3 of 4
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर विंगेट
इसके बाद करण जेनिफर विंगेट के साथ प्यार में पड़े। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों दो साल ही साथ रहे। करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट ने एक्टर पर चीटिंग का इल्जाम लगाया था। करण संग शादी टूटने की खबर खुद जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया के जरिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पति करण के साथ बिपाशा बासु
- फोटो : Instagram: @bipashabasusinghgrover
करण और बिपाशा ने फिल्म अलोन में साथ में काम किया था। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने करण की फेल हुईं शादियों पर बात करते हुए कहा था- 'असफल शादी होने के ये मतलब नहीं है कि वो इंसान गलत है, तो ऐसा नहीं है कि उसकी निंदा की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।