{"_id":"5c629a13bdec22270200dc54","slug":"chiyaan-vikram-starts-shooting-for-mahavir-karna-budget-300-cr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहुबली को टक्कर देने आए सुपरस्टार विक्रम, 'महावीर कर्ण' को मैदान में लाने पर खर्च होंगे 300 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाहुबली को टक्कर देने आए सुपरस्टार विक्रम, 'महावीर कर्ण' को मैदान में लाने पर खर्च होंगे 300 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 12 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महावीर कर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार विक्रम (Chiyaan Vikram) का नाम जिस भी फिल्म के साथ जुड़ जाता है उस फिल्म को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। विक्रम कुछ भी करते हैं तो वे कुछ हटकर होता है। उन्हें कैरेक्टर में उतरने के लिए पहचाना जाता है। पिछले साल से खबर थी कि चियान विक्रम 'महावीर कर्ण में काम करने जा रहे हैं।
2 of 5
महावीर कर्ण
अब ये खबर आ रही है कि 'महावीर कर्ण' के नाम से बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसका बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। कई मायने में ये फिल्म बाहुबली जितनी भव्य होने वाली है। फिल्म को आर.एस. विमन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को यूनाइटेड फिल्म किंगडम द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
3 of 5
महावीर कर्ण
फिल्म की टीम फिलहाल हैदराबाद में कुरुक्षेत्र की लड़ाई के सीक्वेंस का सीन हॉलीवुड के टॉपनोट स्टंटमैन के साथ शूट कर रही है। फिल्म के लिए दुनिया भर से बेस्ट टेक्निशियंस का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महावीर कर्ण
वैसे भी विक्रम को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। उनकी फिल्म 'सेतु' के हिंदी रीमेक 'तेरे नाम' से ही सलमान खान का डूबता हुआ करियर फिर से पटरी पर लौटा था। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
महावीर कर्ण
दिलचस्प बात यह है कि साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म इस बार हिंदी में भी रिलीज होगी। पहले ये फिल्म इसी साल 2019 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की शूटिंग देर से शुरू हुई है इसलिए इसकी रिलीज में देर हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।