साल 2020 को इतिहास में एक अलग तरह से याद किया जाएगा। इस साल फैली कोरोना वायरस की महामारी ने ज्यादातर लोगों की जिंदगी पर नकारात्मक असर डाला है। इतना ही नहीं फिल्मी दुनिया पर भी कोरोना वायरस की मार पड़ी और सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा। जिसके चलते निर्मातओं को अपनी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करनी पड़ी। साल के अंत में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें बनाया सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए था लेकिन कोरोना महामारी के चलते ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर...
Year Ender: 2020 में इन 11 फिल्मों को नसीब नहीं हुए सिनेमाघर, सीधे ओटीटी पर करना पड़ा रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: चोक्ड- पैसा बोलता है
यह फिल्म इस साल जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लॉकडाउन के दौरान रिलीज किया गया था। नोटबंदी के फैसले के इर्दगिर्द घूमती चोक्ड में सयामी खेर, रोशन मैथ्यू, अमृता सुभाष, राजश्री देशपांडे सहित कई कलाकार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है।
फिल्म: गुलाबो सिताबो
मैगास्टार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद हो जाने के चलते इसे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। फिल्म की कहानी एक बूढ़े मकान मालिक और युवा किराएदार के बीच तनातनी की है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के अलावा विजय राज, ब्रजेंद्र काला, सृष्टि श्रीवास्तव सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म गुलाबो सिताबो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
फिल्म: वर्जिन भानुप्रिया
यह इस साल जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म भानुप्रिया नाम की एक लड़की की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में उर्वशी रौतेला, रुमाना मोला, अर्चना पूरण सिंह, गौतम गुलाटी, सुमित गुलाटी, राजीव गुप्ता सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अजय लोहान ने किया था।
फिल्म: दिल बेचारा
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म होने की वजह से इस फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग होती रही। फिल्म दिल बेचारा का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया था।