फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geeta Kapoor: कभी इस शख्स के लिए धड़का था गीता मां का दिल! जमकर वायरल हुई थीं ये तस्वीरें

Tue, 05 Jul 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 05 Jul 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Choreographer Geeta Kapoor's Birthday Special Know About Her Unknown Facts News in Hindi 
गीता कपूर - फोटो : गीता कपूर

गीता कपूर बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर हैं। बच्चों के बीच खासी लोकप्रिय गीता कपूर को लोग गीता मां के नाम से भी जानते हैं। वह आज भी अपने लटकों-झटकों से लोगों को घायल कर देती हैं। गीता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कभी बैकग्राउंड डांसर से आज वह इतनी मशहूर कोरियोग्राफर बन चुकी हैं। पूरी बॉलीवुड उनके इशारों पर नाचता है। मात्र 15 साल की उम्र में फराह खान के की असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर अपने करियर की शुरूआत करने वाली गीता आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।

Choreographer Geeta Kapoor's Birthday Special Know About Her Unknown Facts News in Hindi 
गीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हासिल की लोकप्रियता
जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन करने के बाद गीता कपूर ने 'तुझे याद ना मेरी आई', 'गोरी गोरी' जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया। इसके बाद वह फराह खान को असिस्ट करने लग गईं। गीता ने फराह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। इसके बाद वह खुद कोरियोग्राफर बनीं और फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां के चर्चित गाने शीला की जवानी में कोरियोग्राफी करके लोकप्रियता हासिल की।

Choreographer Geeta Kapoor's Birthday Special Know About Her Unknown Facts News in Hindi 
गीता कपूर - फोटो : गीता कपूर

जब उड़ी अफेयर की हवा
निजी जिंदगी की बात करें तो अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। काफी पहले वह अपने अपने अफेयर की वजह से चर्चा में आई थीं। राजीव खिंची के साथ गीता कपूर की तस्वरें वायरल हुई थी। कहा जा रहा था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा जाता था और वह एकदूसरे के साथ काफी वक्त बिताते थे। जब दोनों के रिश्तों को लेकर हवा तेज होने लगी तब राजीव ने सोशल मीडिया पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि वह और गीता सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि अभी भी ये कहा जाता है कि गीता के दिल में राजीव के लिए एक खास जगह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Choreographer Geeta Kapoor's Birthday Special Know About Her Unknown Facts News in Hindi 
गीता कपूर - फोटो : Instagram
किसके लिए मांग में लगाया था सिंदूर
काफी पहले सोशल मीडिया पर गीता कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिनमें उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर लगा रखा था। जिसके बाद से वह खूब चर्चा में आ गई थीं। उस दौरान भी ये कहा गया था कि उन्होंने राजीव से गुपचुप शादी कर ली है और ये सिंदूर उन्हीं के नाम का है। लेकिन बाद में जब सच्चाई से पर्दा उठा और खुलासा हुआ तब पता चला कि सिंदूर तो उन्होंने महज एक शूट के लिए लगाया था। हालांकि कुछ समय बाद ये बातें हवा-हवाई हो गई थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed