मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करके अपने प्रशंसकों को बहुत बड़ी राहत दी है। दरअसल, इस वीडियो में रेमो डिसूजा कुछ डॉक्टरों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। रेमो के प्रशंसकों को और चाहने वालों को यह देख कर बड़ी खुशी हो रही है कि वह फिर से नाचने लगे। उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट करके शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
दिल के दौरे से उबरे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, डॉक्टर के साथ नाचते आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'रेस 3', 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपनी ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के गीत 'मुकाबला' पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी डॉक्टर भी नाच रही हैं। इसके कैप्शन में रेमो ने लिखा, 'डांस जिंदगी के पलों का मजा लेने का एक तरीका और जिंदगी का दिल है। मैं अपने सभी डॉक्टरों का दिल से धन्यवाद करता हूं। आप बहुत महान हैं। मैं बिल्कुल ठीक हो गया हूं इसलिए खुल कर नाच रहा हूं।'
View this post on Instagram
रेमो ने यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों को दी है कि वह अब बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और खुलकर नाच भी सकते हैं। वैसे यह खुशी रेमो के प्रशंसकों के पास एक साथ नहीं पहुंची है। जब रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा तो उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने उनका बहुत ख्याल रखा। वही अपने पति की तबीयत की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देती रहती थीं। कुछ समय पहले उन्होंने रेमो के थिरकते पैरों का वीडियो साझा किया था जिसने उन्होंने रेमो के पैर चलने की जानकारी दी थी।
हालांकि रेमो अपनी बीमारी के पूरे समय बिस्तर पकड़ कर नहीं पड़े रहे। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए ही उन्होंने जानकारी दी थी कि उन्होंने थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है। इसमें उनके डॉक्टर रेमो की मदद कर रहे थे। रेमो को जिस दिन दिल का दौरा पड़ा उस दिन का पूरा वाकया उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है। उन्होंने बताया कि उनका वह दिन भी हर उस दिन की तरह शुरू हुआ जैसी कि उनकी दिनचर्या है। कुछ भी अलग नहीं था।
रेमो ने बताया कि वह हर रोज की तरह कसरत करने के लिए मुझे जिम गए थे। थोड़ा वार्मअप करने के बाद जब उन्होंने वजन उठाना शुरू किया तो उनके सीने के बीच में अचानक से तेज दर्द शुरू हुआ। जब वह दर्द पानी पीने से ठीक नहीं हुआ तो उन्हें चिंता होने लगी। फिर वह अपनी पत्नी लिजेल की मदद से कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि रेमो को दिल का दौरा पड़ा है। उसी वक्त रेमो को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब तक उनका इलाज चलता रहा था।