सब्सक्राइब करें

Chup Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘चुप’ हुई सनी की फिल्म की दहाड़, छठे दिन हुआ महज इतना कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 29 Sep 2022 09:08 AM IST
विज्ञापन
Chup revenge of the artist Box Office Collection Day 6 Sunny Deol Dulquer Salmaan and R balki film
चुप - फोटो : सोशल मीडिया

दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म 'चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद भी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। ओपनिंग डे पर शानदार कमाई के साथ शुरुआत करने के बाद फिल्म दिन-ब-दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती जा रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Trending Videos
Chup revenge of the artist Box Office Collection Day 6 Sunny Deol Dulquer Salmaan and R balki film
चुप का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

आर बाल्की की 'चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली सनी देओल के लिए यह फिल्म भी बढ़िया साबित नहीं हुई। इससे पहले अपने करियर में लगातार 12 फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा चुके सनी की यह 13वीं फिल्म है, जो फ्लॉप होने के कगार पर खड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को 28 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’ का वार, अब पीएस-1 और विक्रम वेधा पर टिका दारोमदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Chup revenge of the artist Box Office Collection Day 6 Sunny Deol Dulquer Salmaan and R balki film
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अपनी शुरुआत करने वाली 'चुप' की हालत छठे दिन खराब हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को महज 70 लाख रुपये का कारोबार किया है। वहीं, इससे पहले के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 2.07 करोड़, तीसरे दिन 2.25 करोड़, चौथे दिन 82 लाख और पांचवें दिन 75 लाख का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 9.65 करोड़ रुपये हो गया है।

Drishyam 2: फिर दोहराई जाएगी सलगांवकर परिवार की 2 अक्तूबर की कहानी, आज जारी होगा फिल्म का रीकॉल टीजर

Chup revenge of the artist Box Office Collection Day 6 Sunny Deol Dulquer Salmaan and R balki film
फिल्म- चुप - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' एक रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी ने पुलिस की भूमिका निभाई है। वहीं, गौरी शिंदे, राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू और डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है। 

Koffee With Karan 7: क्या रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा? करण जौहर ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed