फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chup Revenge Of The Artist: 'गदर 2' से पहले 'चुप' फिल्म से तहलका मचाएंगे सनी देओल, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल

Wed, 21 Sep 2022 10:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chup Revenge Of The Artist Box Office Collection Prediction sunny deol Film Release Cast story advance booking
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सनी देओल जब  पर्दे पर आते हैं तो कुछ न कुछ धमाका जरूर होता है। उनका एक्शन अवतार हर किसी को हैरान कर देता है। अब लंबे समय बाद सनी देओल एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं और इस बार भी वह एंग्री यंग मैन के अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जबरदस्त ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस को उनकी इस फिल्म के बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।

Chup Revenge Of The Artist Box Office Collection Prediction sunny deol Film Release Cast story advance booking
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

फिल्म की स्टार कास्ट
हमेशा की तरह अपनी इस नई फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में भी सनी देओल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा साउथ अभिनेता दुलकर सलमान भी  फिल्म में मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। उनके अलावा फिल्म में श्रेया धनवंतरी, पूजा भट्ट, राजीव रविंद्रनाथन, अभिजीत सिन्हा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

Chup Revenge Of The Artist Box Office Collection Prediction sunny deol Film Release Cast story advance booking
चुप फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी होगी फिल्म की कहानी
फिल्म ''चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से निर्देशक आर.बाल्की इस बार एक रोमांचक कहानी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें अभिनेता सनी देओल एक ऐसे पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सनकी साइकोपैथ किलर की तलाश कर रहा है।  'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' फिल्म की कहानी एक आर्टिस्टिक टेस्ट रखने वाले कातिल और उसकी तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें संस्पेंस के साथ थ्रिलर भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chup Revenge Of The Artist Box Office Collection Prediction sunny deol Film Release Cast story advance booking
फिल्म चुप में सनी देओल के साथ अभिनेता दुलकर सलमान भी नजर आएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

इतना है फिल्म का बजट
सनी देओल फिल्म 'चुप' से लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं लेकिन यह एक ऐसा दौर है, जहां बॉलीवुड की हर फिल्म का बायकॉट किया जा रहा है ऐसे में छोटे बजट की फिल्में भी हिट होना मेकर्स के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि अगर अभिनेता सनी देओल जैसा हो और फिल्म की कहानी अच्छी हो तो बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन शानदार जाने से कोई नहीं रोक सकता। फिलहाल बात करें फिल्म फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की तो यह अन्य फिल्मों की तुलना में काफी कम बजट में बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक 'चुप' फिल्म को दस करोड़ की लागत से बनाया गया है, जिसमें उत्पादन लागत में 5 करोड़ रुपये तक खर्च किया गया है और इसके अलावा प्रमोशन आदि की लागत आई है।

विज्ञापन
Chup Revenge Of The Artist Box Office Collection Prediction sunny deol Film Release Cast story advance booking
सनी देओल, सलमान दुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

ये है फिल्म की सबसे खास बात
सनी देओल की फिल्म ''चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की कहानी में सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि 'चुप' के जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता गुरु दत्त और उनकी क्लासिकल फिल्म 'कागज के फूल' और 'प्यासा' को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed