फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chup Trailer: सनी देओल की फिल्म ‘चुप’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन भरे अंदाज में हुई अभिनेता की वापसी

Mon, 05 Sep 2022 12:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 05 Sep 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Chup The Revenge Of The Artist Trailer Released Starring Sunny Deol Dulquer Salman
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सनी देओल लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से अपने एंग्री यंग मैन के अंदाज में वापसी करने वाले सनी ने पिछले दिनों इसका मोशन पोस्टर जारी किया था। मोशन पोस्टर को मिले रिस्पॉन्स से साफ हो गया था कि सनी के प्रशंसकों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आने वाला है। पोस्टर रिलीज के बाद दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।  शिक्षक दिवस के मौके पर आज यानी 5 सितम्बर को सनी देओल और दुलकर सलमान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ' चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' का यह ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। 

Chup The Revenge Of The Artist Trailer Released Starring Sunny Deol Dulquer Salman
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

फिल्म के पोस्टर-नाम और आज जारी हुए ट्रेलर से साफ पता लगा रहा है कि 'चुप' एक मर्डर मिस्ट्री है। इस फिल्म में सनी देओल एक ऐसे पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सनकी साइकोपैथ किलर की तलाश कर रहा है। बॉलीवुड को कई सफल और बेहतरीन तरीके से बुनी फिल्में देने वाले आर.बाल्की इस बार एक रोमांचक कहानी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की कहानी एक आर्टिस्टिक टेस्ट रखने वाले कातिल और उसकी तलाश में जमीन आसमान एक कर देने वाले पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। 

Chup The Revenge Of The Artist Trailer Released Starring Sunny Deol Dulquer Salman
चुप का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग दो मिनट के 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि साइको किलर लोगों का शिकार करने के बाद उनकी लाश के माथे पर किसी धारदार चीज से स्टार रेटिंग लिखकर छोड़ जाता है। दरअसल, कातिल के निशाने पर फिल्मों को रेटिंग देने वाले क्रिटिक्स हैं। फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान के साथ-साथ पूजा भट्ट भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, 'यह एक बहुत ही रोमांचक कहानी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक बहुत ही दिलचस्प शूट था। इस कहानी के लिए बाल्की का विजन इतना स्पष्ट था कि शूटिंग के दौरान फिल्म की अपनी ही स्पीड थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chup The Revenge Of The Artist Trailer Released Starring Sunny Deol Dulquer Salman
चुप फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल, दुलकर सलमान जैसी स्टारकास्ट और आर.बाल्की के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि 'चुप' के जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता गुरु दत्त और उनकी क्लासिकल फिल्म 'कागज के फूल' और 'प्यासा' को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed