फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Films: इन फिल्मों के ट्रेलर को मिला दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, क्या थिएटर तक लाने में होंगे सफल

Thu, 08 Sep 2022 11:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 08 Sep 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chup, Vikram Vedha, Goodbye, PS 1, Brahmastra Audience Response, Will these movies pass or fail at Box Office
ब्रह्मास्त्र, गुडबाय, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं। इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों का हाल बेहाल रहा है। वहीं, अब कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रणबीर कूपर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र लेकर आ रहे हैं, तो अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की गुडबाय भी जल्द आने वाली है। इसी तरह बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयरा हैं। सभी फिल्मों के ट्रेलर भी रिलीज हो गए, जिनमें से कुछ को दर्शकों का बढ़िया रिपस्पांस मिल रहा है, तो कुछ उन्हें ठीक-ठाक ही लगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म दर्शकों तक टिकट खिड़की तक खींचने में सफल हो सकती हैं।

Chup, Vikram Vedha, Goodbye, PS 1, Brahmastra Audience Response, Will these movies pass or fail at Box Office
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' साल की सबसे बड़ी फिल्म है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों पर हुई है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका था, वहीं हाल ही में प्री रिलीज प्रोमो भी रिलीज किया गया। ट्रेलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था और फिल्म के स्पेशनल इफैक्ट बहुत शानदार लग रहे थे। लेकिन लोगों का कहना है कि फिल्म का प्री रिलीज प्रोमो ट्रेलर भी अच्छा है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाएगी और बॉलीवुड की डूबती नैया को बचा पाएगी। हालांकि लोग फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।





Chup, Vikram Vedha, Goodbye, PS 1, Brahmastra Audience Response, Will these movies pass or fail at Box Office
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

गुडबाय
अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीता गुप्ता की फिल्म 'गुडबाय' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी नई और पुरानी पीढ़ी के विचारों के बीच गोते मतभेदों को दिखाती है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, इमोशन, प्यार और नोकझोंक का भरपूर मसाला शामिल है। ऐसे में दर्शकों से भी फिल्म को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और दर्शक उन्हें ट्रेलर में काफी पसंद भी कर रहे हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
Chup, Vikram Vedha, Goodbye, PS 1, Brahmastra Audience Response, Will these movies pass or fail at Box Office
विक्रम वेधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' का दमदार ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और वह सोशल मीडिया पर जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इसे रिलीज से पहले ही सुपरहिट बता रहे हैं, तो कुछ अभी से ही इसके कलेक्शन को लेकर बात कर रहे हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर टीजर से ज्यादा पसंद आया है। विक्रम वेधा साउथ की फिल्म का रीमेक है, ऐसे में देखमा होगा कि क्या रीमेक फिल्म बॉलीवुड के लिए बढ़िया साबित होगी। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।


विज्ञापन
Chup, Vikram Vedha, Goodbye, PS 1, Brahmastra Audience Response, Will these movies pass or fail at Box Office
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media
चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट
आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 'चुप' एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें सनी देओल, दुलकर सलमान औप पूजा भट्ट अहम भूमिका में हैं। 23 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को दुलकर सलमान का किरदार काफी पसंद आया है और वह उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आर बाल्की इस फिल्म में दर्शकों को कुछ नयापन देखने को मिल रहा है। ऐसे में वह इसकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद ही सही में पता चल पाएगा कि इसे दर्शकों का कितना प्यार मिला।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed