{"_id":"663a6efdbaa0acce25078c1a","slug":"cintaa-announces-its-newly-elected-office-bearers-poonam-dhillon-upasana-singh-hemant-pandey-punit-issar-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CINTAA: पूनम ढिल्लों बनी सिन्टा की नई अध्यक्ष, उपासना महासचिव हेमंत पांडे को वरिष्ठ संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
CINTAA: पूनम ढिल्लों बनी सिन्टा की नई अध्यक्ष, उपासना महासचिव हेमंत पांडे को वरिष्ठ संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 07 May 2024 11:42 PM IST
सार
मुंबई मनोरंजन जगत में काम करने वाले कलाकारों की सबसे बड़ी संस्था सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) के नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को पूरा हो गया। 1 मई को हुए चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पदाधिकारियों का भी चुनाव कर लिया है।
मुंबई मनोरंजन जगत में काम करने वाले कलाकारों की सबसे बड़ी संस्था सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) के नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को पूरा हो गया। 1 मई को हुए चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पदाधिकारियों का भी चुनाव कर लिया है। इस चुनाव में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को सिन्टा का अध्यक्ष, अभिनेत्री उपासना सिंह को महासचिव, अभिनेता पुनीत इस्सर को कोषाध्यक्ष और अभिनेता हेमंत पांडे को वरिष्ठ संयुक्त सचिव चुना गया है।
2 of 5
सिन्टा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) की अगली दो साल के लिए गठित कार्यकारिणी में इसके पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से मंगलवार को हुई कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में किया गया। इस चुनाव के बाद पदाधिकारियों के नामों का एलान किया गया है, जिसमें पूनम ढिल्लों को अध्यक्ष, पद्मिनी कोल्हापुरे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक पाराशर को उपाध्यक्ष, उपासना सिंह को महासचिव, हेमंत पांडे को वरिष्ठ संयुक्त सचिव, कंवरजीत पेंटल को संयुक्त सचिव और पुनीत इस्सर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
3 of 5
सिन्टा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिन्टा की कार्यकारिणी में जो अन्य कलाकार बतौर सदस्य शामिल हैं, उनके नाम हैं, मुकेश ऋषि, विकास वर्मा, राकेश बेदी, अनीता राज, यशपाल शर्मा, साहिला चड्ढा, चंद्रप्रकाश ठाकुर और जावेद जाफरी। सिन्टा की 1 मई को हुई साधारण आम सभा में ही साल 2024-26 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव था। इस चुनाव में कुल 35 उम्मीदवार प्रत्याशी थे। इनमें से सबसे ज्यादा वोट पाने वाले 15 सदस्य कार्यकारिणी के लिए चुने गए। इन चयनित लोगों के बीच से मंगलवार को पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी ने ये संकल्प लिया की सिन्टा के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य संगठन की नीति ‘मेंबर्स फर्स्ट’ के मोटो का पालन करेंगे और सिन्टा की गरिमा और इसकी प्रतिष्ठा लाने के लिए सभी मिल जुलकर प्रयास करेंगे। इन प्रयासों में किसी तरह की किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे, इसके लिए पूरी कार्ययोजना भी जल्द ही तैयार की जाएगी।
मुंबई के फिल्म और टीवी कलाकारों की सबसे बड़ी संस्था सिन्टा पर हाल के दिनों में निष्क्रिय रहने और कलाकारों के हित में काम न कर पाने के आरोप लगते रहे हैं। नए कलाकारों की लंबे समय से मांग ये भी रही है कि मुंबई के निर्माताओं की बनने वाली फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज में नए चेहरों की कास्टिंग की सूचना ही उन्हें समय रहते नहीं मिल पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।