{"_id":"633304d8d0630b38e567bc4d","slug":"circus-actor-ranveer-singh-talks-about-his-journey-in-industry-says-i-get-up-everyday-with-gratitude","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने बताया दर्शकों को थिएटर तक लाने का तरीका, बोले- कंटेंट पर ध्यान देने की जरूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने बताया दर्शकों को थिएटर तक लाने का तरीका, बोले- कंटेंट पर ध्यान देने की जरूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 27 Sep 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के तत्वाधान में मुंबई में आयोजित फ्रेम्स 2022 शुरू हो चुका है। फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक के 22वें संस्करण के पहले दिन अभिनेता रणवीर सिंह भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा पर बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान रणवीर का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने करियर और जिंदगी के जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किया। इस दौरान एक्टर ने अपने निभाए शानदार किरदारों के अलावा इंडस्ट्री के उन बड़े नामों का जिक्र भी किया, जिनके साथ वह स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सिनेमा के प्रति दर्शकों के बदले टेस्ट पर बात की।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर ने कोविड महामारी के बाद सिनेमा के प्रति दर्शकों में आए बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा, 'दर्शकों का सिनेमा देखने का अनुभव महत्वपूर्ण है। इसमें काफी बदलाव आया है। भारतीय दर्शक अब भारत से बाहर का कंटेंट भी दिलचस्पी के साथ देख रहे हैं। इसी तरह देश के बाहर के लोग भी भारतीय कंटेंट देख रहे हैं। ऐसे में फिल्म निर्माताओं की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।' रणवीर सिंह ने कहा, 'दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए कंटेंट पर फोकस करने की जरूरत है, ताकि उनकी ऊर्जा और पैसे के साथ न्याय किया जा सके।'
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह ने बातचीत के दौरान कहा, 'आज इंडस्ट्री में मैंने जो मुकाम हासिल किया है, वह मेरी कल्पनाओं से परे की बात है। वह मौके जो मुझे मिले, वह प्यार और शोहरत, इन पर यकीन कर पाना मुश्किल है। मैं इस प्यार के प्रति हर दिन शुक्रगुजार हूं। मैं रोज शुक्रिया अदा करते हुए दिन की शुरुआत करता हूं।' रणवीर सिंह ने बातचीत के दौरान अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' पर भी बात की। साथ ही कहा, 'मैं इन दिनों सतर्कता के साथ ऐसे विषय चुन रहा हूं, जो दर्शकों को पसंद आएं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सर्कस' कॉमेडी फिल्म है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं और उन्हें पसंद करता हूं। मैं उनसे अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी कुछ सीखता हूं।' रणवीर सिंह ने कहा कि वह एक बार फिर दीपिका के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रणवीर ने कहा, 'आप सभी के लिए एक स्वीट सरप्राइज है। आप सभी हमें एक बार फिर साथ में स्क्रीन पर देखेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।