{"_id":"63a868fe9d129858186c58c1","slug":"cirkus-box-office-collection-day-three-ranveer-singh-rohit-shetty-jacqueline-fernandez-film-sunday-earnings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cirkus Box Office Collection: दर्शकों ने दिया रोहित शेट्टी को तगड़ा झटका, वीकएंड पर महज इतनी कमाई कर सकी सर्कस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cirkus Box Office Collection: दर्शकों ने दिया रोहित शेट्टी को तगड़ा झटका, वीकएंड पर महज इतनी कमाई कर सकी सर्कस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:45 PM IST
सार
हिट मशीन के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी को जनता ने जोर का झटका दिया है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है।
विज्ञापन
1 of 4
सर्कस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिट मशीन के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी को जनता ने जोर का झटका दिया है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। लोग लंबे समय से रोहित शेट्टी स्टाइल की कॉमेडी देखने के लिए तरस रहे थे, लेकिन इस बार रोहित दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। आइए जानते हैं कि उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
60 के दशक के पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो सकी है। इस फिल्म की पहले दिन की शुरुआत ही काफी धीमी रही। 23 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को भी फिल्म की हालत खस्ता ही रही। दूसरे दिन 'सर्कस' ने 6.40 करोड़ बिजनेस किया था। इस बीच अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म छुट्टी वाले दिन का बिलकुल भी फायदा नहीं उठा सकी है।
Avatar 2 BO Collection: दूसरे रविवार को 'अवतार 2' का धमाका, बंपर कलेक्शन के साथ 250 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
3 of 4
सर्कस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने रविवार को महज 7.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही सर्कस की कुल कमाई अब 20.10 करोड़ हो गई है। रणवीर जैसे स्टार और रोहित शेट्टी जैसे बड़े डायरेक्टर के होने के बावजूद फिल्म का इस तरह का कलेक्शन वाकई हैरान कर देने वाला है। वीकएंड पर इतने कम कलेक्शन के बाद अब इस फिल्म का 100 करोड़ तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल लग रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों से गर्दिश में चल रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद से रिलीज हुई उनकी फिल्म '83' से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा के रिश्तेदार ने शीजान खान पर लगाया आरोप, कहा- कई लड़कियों के...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई उनकी दूसरी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भी टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणवीर जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया है। वहीं, इसका निर्देशन करण जौहर ने किया है।
Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
हिट मशीन के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी को जनता ने जोर का झटका दिया है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।