मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...
Filmy Wrap: तुनिशा की पीएम रिपोर्ट आई सामने और राजू को याद कर भावुक हुए भाई दीपू, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। छोटे पर्दे के कई सितारों ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। इस बीच तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गई है। जेजे अस्पताल में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट में कई सवालों के जवाब मिल गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की निधन के बाद से ही ये अफवाहें उड़ने लगी थीं कि वह प्रेग्नेंट थीं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
राजू श्रीवास्तव होते तो आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे होते। उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। इसी साल 21 सितंबर को राजू दुनिया छोड़ गए। लाखों, करोड़ों चेहरों को मुस्कान देने वाले राजू श्रीवास्तव सबको रुला कर चले गए। 'हंसाने वाला चला गया अपनों को रुलाकर, कमाने वाला चला गया अपनों को बसाकर, हर शख्स सहमा सा रहने लगा, अपना गम छुपाकर, फिर मुड़कर कभी नहीं देखा, अपना वादा भुलाकर।' करियर के उफान पर राजू श्रीवास्तव इतने व्यस्त रहे कि कभी उनको अपना जन्मदिन मनाने का समय ही नहीं मिला। आज कानपुर में उनका परिवार गरीबों में राशन, कंबल बांटकर उनका जन्मदिन मना रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लखनऊ, कानपुर में कई रास्तों के नाम राजू श्रीवास्तव की याद में कर दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के जन्मदिन पर उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने ढेर सारी बातें शेयर की। आइए सुनते हैं उन्हीं की जुबानी.....
Raju Srivastav Birthday: भाई ने सुनाई कामयाबी की रुला देने वाली कहानी, जहां हैं खुश हैं नहीं तो लौटकर न आ जाते
टीवी की गोपी बहु यानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में शाहनवाज शेख संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। इस बार शादी के बाद उनका पति शाहनवाज संग ये पहला क्रिसमस है। दोनों ने दोस्तों के साथ जमकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां अनिमा भट्टाचार्जी को भी साथ में बेहद खुश देखा जा सकता है।
Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नजर
टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के झगड़े अक्सर टीआरपी के खेल में मेकर्स को कभी निराश नहीं करते हैं, जिसके चलते मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाने का फैसला तक ले लिया था। हाल ही में, बिग बॉस का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान और मनीष पॉल एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद बीबी हाउस के कंटेस्टेंट 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के लिए एक स्पराइज डांस करते हैं, जिसे देख अभिनेता भी खुश हो जाते हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'