{"_id":"63a810c232a20d17c672e260","slug":"tunisha-sharma-suicide-case-actress-inked-tattoo-of-love-on-her-wrist-sheezan-khan-alibaba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma Death: प्यार को हर रिश्ते से ऊपर मानती थीं तुनिशा, कलाई पर गुदवा ली थी यह लाइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tunisha Sharma Death: प्यार को हर रिश्ते से ऊपर मानती थीं तुनिशा, कलाई पर गुदवा ली थी यह लाइन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 25 Dec 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तुनिशा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते दिन सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री की मौत के बाद से लगातार इसपर अपडेट जारी है। बीते दिन अभिनेत्री की मां ने उनके को-स्टार शीजान पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेशी के लिए ले गए थे, जिसके बाद अदालत ने जीशान को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 20 साल की एक जिंदादिल लड़की के इस तरह से दुनिया से विदा लेने से हर किसी को सदमा लगा है।
2 of 4
तुनिशा शर्मा
- फोटो : insta
तुनिशा के दोस्त और उनके परिवार के लोग अभी भी इस बात का विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तुनिशा के ख्वाबों की एक लंबी लिस्ट थी। अभी तो उनका करियर शुरू हुआ था और उन्होंने जिंदगी को जीना शुरू किया था। तुनिशा प्यार में भरोसा करती थीं और इसको लेकर उन्होंने खुद को एक तोहफा भी दिया था।
तुनिशा ने अपनी मौत के करीब 12 हफ्ते पहले हाथ की कलाई पर एक टैटू बनवाया था, जिसपर लिखा था, सबसे ऊपर प्यार...'। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तुनिशा ने कैप्शन दिया था- बकेट लिस्ट, आखिरकार इंक करवा लिया, थैंक्यू, मुझे ये बहुत पसंद आया। बता दें कि तुनिशा प्यार पर बहुत भरोसा करती थीं। वह प्यार को भगवान से ऊपर मानती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शीजान खान, तुनिशा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन बाद 21 जनवरी को तुनिशा अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं। बर्थडे के कुछ ही दिन पहले अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सीरियल से इतर, तुनिशा ने फिल्म फितूर और बार बार देखो में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था। विद्या बालन की 'कहानी 2' फिल्म में भी वह नजर आ चुकी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।