फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj - Lalitha: प्रकाश राज की लव स्टोरी में 'विलेन' बना एक हादसा, जानें कैसे जुदा हुईं ललिता से राहें

Sun, 25 Dec 2022 01:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 25 Dec 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj first wife Lalitha Kumari wedding anniversary know about son death divorce and second marriage wit
ललिता कुमारी, प्रकाश राज - फोटो : Social media

अभिनेता प्रकाश राज अपने दमदार अभिनय के साथ ही देशभर में एक राजनेता और सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर पहचाने जाते हैं। फिल्मों में जहां उन्होंने एक धाकड़ विलेन की एक छवि बनाई है। वहीं इसके ठीक उलट पब्लिक लाइफ में सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आते हैं। आज ही के दिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी ललिता के शादी रचाई थी, लेकिन फिर एक हादसे ने दोनों की जिंदगी बदल दी और उन्होंने अपनी राहें जुदा कर लीं। तो इस मौके पर चलिए बताते हैं आपको दोनों के रिश्ते के बारे में...

Prakash Raj first wife Lalitha Kumari wedding anniversary know about son death divorce and second marriage wit
ललिता कुमारी, प्रकाश राज - फोटो : Social media

प्रकाश राज ने साल 1994 में ललिता कुमारी से शादी की थी। ललिता कुमारी मशहूर तमिल अभिनेता सी. एल.आनन्दन की बेटी हैं। उन्होंने 30 से अधिक तमिल फिल्मों में काम किया है। वे अपने समय में बेहद पॉपुलर थीं। साल 1987 से 1995 तक फिल्मों में सक्रिय रहने वाली ललिता ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अपना ज्यादातर समय परिवार को ही देने लगी थीं। 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहीं वैजयंती माला, क्या आपने सुने उनके ये किस्से?

Prakash Raj first wife Lalitha Kumari wedding anniversary know about son death divorce and second marriage wit
ललिता कुमारी, प्रकाश राज और उनकी लड़कियां - फोटो : Social media

दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की राहें जुदा हो गईं। ऐसा दोनों की जिंदगी में एक बड़े हादसे के चलते हुआ। बता दें कि प्रकाश राज और ललिता कुमारी के तीन बच्चों में दो बेटियां हैं, मेघना और पूजा। बेटा सिद्धु सबसे छोटा था, जिसकी महज 5 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:देश की पहली ग्लैमर गर्ल थीं बेगम पारा, एक्ट्रेस का फोटो जेब में रख जंग लड़ते थे अमेरिकी सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj first wife Lalitha Kumari wedding anniversary know about son death divorce and second marriage wit
ललिता कुमारी, प्रकाश राज - फोटो : Social media

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रकाश खुद इस घटना के बारे में बताते हुए कहते हैं कि मेरा बेटा एक फुट ऊंची टेबल पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। उसका पैर फिसला और वह गिर गया। कुछ महीने बाद उसे दौरे पड़ने लगे, जिसके बाद उसका निधन हो गया। कोई नहीं समझ पाया कि वजह क्या थी? उसकी मौत किसी भी दुख से ज्यादा बड़ी थी। प्रकाश कहते हैं कि अब मैं जिंदगी को कभी हल्के में नहीं लेता।

विज्ञापन
Prakash Raj first wife Lalitha Kumari wedding anniversary know about son death divorce and second marriage wit
प्रकाश राज और पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे की मौत के बाद प्रकाश राज और उनकी पत्नी ललिता के रिश्ते बिल्कुल बदल गए। हालात इतने बुरे हो गए कि 2009 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और एक-दूसरे को तलाक दे दिया। पहली पत्नी से तलाक के ठीक एक साल बाद 2010 में प्रकाश राज ने दूसरी शादी कर ली। उनकी दूसरी बीवी बॉलीवुड कोरियोग्राफर पोनी वर्मा है, वे उनसे उम्र में 13 साल छोटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed