प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए मुंबई में हैं। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक बयान में कहा था कि एक वक्त था,जब उन्हें इंडस्ट्री में काफी परेशान किया गया,इस लिए वह बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड में शिफ्ट हो गईं। आज शाम सोमवार को मुंबई में आयोजित ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर इस मुद्दे पर खुलकर बात की।
Priyanka Chopra: अब मैं जहां हूं वहां मुझे किसी का डर नहीं, अब मैं हर बात खुलकर बोल सकती हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल' के अपने को एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ मुंबई में सीरीज को प्रमोट कर रही है। कल मुंबई में इस सीरीज का प्रीमियर रखा जाएगा। आज मुंबई में इस सीरीज के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'करीब पांच साल पहले इस शो की शुरुआत हुई थी। यह बहुत ही महत्वाकांक्षी शो है, इसलिए इसकी तैयारी और इसे बनाने में काफी समय लगा। यह एक ऐसा शो है जिसे पूरी दुनिया के लोग इसे पसंद करेंगे। इस शो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाया गया है। इस शो को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं।'
Extraction 2: 'एक्सट्रैक्शन 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में खतरनाक मिशन पर लौटे क्रिस हेम्सवर्थ
अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीम होने जा रहे शो 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन दोनों जासूस एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा, नादिया सिंह की भूमिका निभा रही है। सीरीज के ट्रेलर में वह जबरदस्त एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'सीरीज में एक्शन के साथ साथ भावनात्मक सीन निभाना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।' इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिचर्ड मैडेन काफी उत्साहित नजर आ रहे थे, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड की फिल्में करना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, विश्व के हर सिनेमा में काम करना चाहूंगा।'
Sona Mohapatra: सोना महापात्रा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- काश इनकी जगह श्रेया परफॉर्म करें
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उनके इस बयान का समर्थन कर रही है। जब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा से यह पूछा गया कि इतने सालो के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने साथ हुए बर्ताव को लेकर क्यों चुप्पी तोड़ी ? प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब मैं जिंदगी के इस मुकाम पर हूं,जहां लगता है कि अब मैं खुलकर बात कर सकती हूं, अब मेरे अंदर ज्यादा आत्मविश्वास आ गया है। मैंने जो महसूस किया, उसके बारे में स्पष्ट रूप से कह दिया। मेरे साथ जो भी हुआ था,उससे मेरा जीवन काफी उथल पुथल हो गया था। लेकिन अब उन सब चीजों को भूलकर मैं बहुत आगे बढ़ चुकी हूं।'
Love Kills 2: दूसरे सीजन के साथ डिस्कवरी+ पर 'लव किल्स' की वापसी, पर्दे पर दिखेगा अमरोहा हत्याकांड का खौफ
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने डेक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट शो में इस बात का खुलासा किया किया था कि जब उनका करियर पीक पर था, तब उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का मन क्यों बनाया ? उन्होंने बॉलीवुड के पॉलिटिक्स के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि एक समय ऐसा था जब उन्हें बॉलीवुड की अच्छी फिल्मों में कास्ट नहीं किया जा रहा था। बॉलीवुड की गंदी राजनीति से थक हार कर उन्होंने हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान का नीतू चंद्रा,कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री और शेखर सुमन जैसे कई सितारे समर्थन कर चुके हैं।
Bhojpuri Cinema: बॉलीवुड की ये टॉप हसीनाएं भोजपुरी सिनेमा में रहीं फ्लॉप, आज हैं पर्दे से पूरी तरह गायब