फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun-Alia: वरुण धवन आखिर क्यों बुलाते हैं आलिया को 'आमिर खान', एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Mon, 24 Apr 2023 09:47 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Citadel Varun Dhawan Call Alia Bhatt Aamir as Her Nick Name Actor Told An Interesting Story Behind This
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर अपनी दोस्त आलिया भट्ट के साथ एक इवेंट के दौरान नजर आए थे। दोनों ही कलाकारों ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है। इस इवेंट के दौरान आलिया और वरुण की दोस्ती की झलक देखने को मिली है। 

Citadel Varun Dhawan Call Alia Bhatt Aamir as Her Nick Name Actor Told An Interesting Story Behind This
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया को आमिर कह कर बुलाते हैं वरुण धवन
इस इवेंट में कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के निक नामों को लेकर बात हुई, जिस पर वरुण ने बताया कि आलिया के बहुत सारे निक नेम हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के वक्त वह आलिया को अलू कह कर पुकारते थे। इसके बाद लंबे वक्त तक वरुण ने आलिया को आमिर कह कर बुलाया है। एक्टर ने बताया कि जब वह 21 से 22 के आस पास थीं, उस दौरान आलिया का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल आमिर खान की तरह था। आलिया उस वक्त हाई वेस्ट जींस पहनती थी और शॉर्ट में टक करती थीं। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस का स्टाइल काफी हद तक आमिर खान की तरह था और वो एक परफेक्शनिस्ट भी हैं। 

Citadel Varun Dhawan Call Alia Bhatt Aamir as Her Nick Name Actor Told An Interesting Story Behind This
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : social media

दोबारा साथ फिल्म करने को लेकर ऐसा था वरुण आलिया का जवाब
वहीं, इवेंट के दौरान उनसे सवाल किया गया कि दोबारा से साथ फिल्म कब कर रहे हो। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि वरुण इस वक्त बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, फिलहाल उनके पास डेट्स नहीं है। इसके बाद वरुण ने हंसते हुए कहा कि हां मैं फिलहाल बहुत व्यस्त हूं, मेरे अभी अभी बच्चा हुआ है। तभी आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि हमने कई बार इसको लेकर चर्चा की है, क्योंकि जब भी हम स्क्रीन पर साथ आए हैं, तो वह बहुत बेहतरीन रहा है। यहां तक कि फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोई भी अच्छा प्रोजेक्ट होता तो हम साथ में जरूर काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Varun Dhawan Call Alia Bhatt Aamir as Her Nick Name Actor Told An Interesting Story Behind This
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : social media

साल 2019 में आखिर बार साथ दिखे थे वरुण और आलिया
आपको बता दें कि दोनों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए थे। साल 2019 में आई करण जौहर की फिल्म कलंक में वरुण और आलिया साथ नजर आए थे। फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 

Amitabh Bachchan: एलन मस्क पर बिफर उठे अमिताभ बच्चन, भोजपुरिया अंदाज में जाहिर किया ट्विटर सीईओ के लिए गुस्सा

विज्ञापन
Citadel Varun Dhawan Call Alia Bhatt Aamir as Her Nick Name Actor Told An Interesting Story Behind This
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : social media

इन फिल्मों में व्यस्त हैं स्टार्स
वरुण धवन इन दिनों सिटाडेल को लेकर व्यस्त हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाली हैं। तो वहीं, आलिया भट्ट जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। 

Chalaki Chanti: तेलुगू कॉमेडी एक्टर चालाकी चंटी को पड़ा दिल का दौरा, आईसीयू में चल रहा अभिनेता का इलाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed