अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स ने आखिर जता ही दिया कि ओटीटी मार्केट का किंग कौन है? लगातार कई हफ्तों से इस बात को लेकर बहस जारी थी कि जूनियर देओल यानी बॉबी देओल का डिजिटल डेब्यू उनकी फिल्म से होगा या सीरीज से। और, गुरुवार की सुबह इस बात का एलान हुआ है कि बॉबी देओल का डिजिटल डेब्यू नेटफ्लिक्स पर ही होगा, एमएक्स प्लेयर पर नहीं।
नेटफ्लिक्स ने समझाया ओटीटी का किंग कौन, ‘आश्रम’ से नहीं ‘क्लास ऑफ 83’ से ही होगा बॉबी देओल का डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात को थोड़ा विस्तार से समझाते हैं। निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म ‘परीक्षा’ ओटीटी पर गुरुवार को रिलीज हो गई है। ये डिजिटल पर उनका डेब्यू है। इसके बाद प्रकाश झा की बनाई वेब सीरीज 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है जिसका नाम है ‘आश्रम’। धर्म के नाम पर बड़े बड़े आश्रमों में होने वाले कथित गोरखधंधे पर बनी इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा राम रहीम जैसा लुक अपनाया है। कुछ दिन पहले ही इस सीरीज की रिलीज डेट का एलान हुआ और बॉबी देओल ने इस बारे में एक ट्वीट किया था।
Here is the first look of #Aashram, i am looking forward to seeing it together with you all on August 28, 2020 only on @MXPlayer.@prakashjha27 @IamRoySanyal @AaditiPohankar @DarshanKumaar @AdhyayanSsuman pic.twitter.com/FQGaN0GKea
— Bobby Deol (@thedeol) July 31, 2020
बॉबी देओल को उनके करियर के शुरूआती दौर में बड़े परदे पर काफी लोकप्रियता मिली और उन्होंने ‘बरसात’, ‘सोल्जर’ जैसी कई हिट फिल्में भी दीं। फिल्म दिल्लगी के बाद से उनका करियर लड़खड़ाया। और, धीरे धीरे वह फिल्मों से दूर होते गए। फिल्म ‘रेस 3’ से उनके करियर के फिर से उठ खड़े होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इस फिल्म में बॉबी देओल का किरदार लोगों को खास पसंद नहीं आया।
जूनियर देओल की जिस फिल्म की अरसे से चर्चा है वह ‘क्लास ऑफ 83’ और इसे बनाया है शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने। इस कंपनी की दो वेब सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘बेताल’ इससे पहले रिलीज हो चुकी हैं और दोनों को कोई खास अच्छी प्रतिक्रिया हिंदी पट्टी के दर्शकों से नहीं मिली। रेड चिलीज का अगला दाव बॉबी देओल पर है। मुंबई अंडरवर्ल्ड की कुछ सत्य घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं जो सीधे सूबे के मुख्यमंत्री से भिड़ जाता है।
नेटफ्लिक्स ने गुरुवार की सुबह फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ के 21 अगस्त को रिलीज होने की घोषणा की है। ये फिल्म इस तरह बॉबी देओल का डिजिटल डेब्यू तय करेगी। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के रंगरूट के तौर पर इसमें कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे और बॉबी देओल को इन रंगरूटों के रिंग मास्टर के तौर पर दिखाया जाएगा। फिल्म की प्रोडक्शन रिपोर्ट्स भी काफी अच्छी है। फिल्म का निर्देशन किया है अतुल सब्बरवाल ने। अतुल सब्बरवाल का यशराज फिल्म्स के साथ लंबा संबंध रहा है। वह अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘औरगंजेब’ का निर्देशन कर चुके हैं। वेब सीरीज ‘पाउडर’ भी अतुल ने ही लिखी है। उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मे अतुल सब्बरवाल ने इनके अलावा ‘डरना मना है’ और ‘माई वाइफ्स मर्डर’ जैसी फिल्में भी लिखी हैं।

कमेंट
कमेंट X