पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी 'कॉकटेल 2', जानें 'वेलकम टू द जंगल' के आगे कितनी हुई कमाई?

Sat, 27 Jun 2026 08:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 27 Jun 2026 08:20 PM IST
सार

Cocktail 2 Box Office Collection: वीकएंड के बाद 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन काफी घटा है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 'वेलकम टू द जंगल' के आगे कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Cocktail 2 Box Office Collection day 9 total earning of Shahid Kapoor Film
कॉकटेल 2 - फोटो : अमर उजाला
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का आज नौवां दिन है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। वीकएंड पर भी इसने अच्छा कलेक्शन किया। अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। इसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अदाकारी की है।
Cocktail 2 Box Office Collection day 9 total earning of Shahid Kapoor Film
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X
'कॉकटेल 2' का टोटल कलेक्शन
नौवें दिन फिल्म 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन घट गया है। आज खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। 'कॉकटेल 2' की कुल कमाई 77.38 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Cocktail 2 Box Office Collection day 9 total earning of Shahid Kapoor Film
कॉकटेल 2 - फोटो : X
'कॉकटेल 2' का अब तक का कलेक्शन
  • पहले दिन 'कॉकटेल 2' ने 13.50 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसने 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को इसने सबसे ज्यादा 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन इसकी कमाई घटी और इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • पांचवें दिन इसने 6.65 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठे दिन इसकी कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही।
  • सातवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • आठवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cocktail 2 Box Office Collection day 9 total earning of Shahid Kapoor Film
कॉकटेल 2 - फोटो : X
‘कॉकटेल 2’ के लिए चुनौती
बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ के लिए कई चुनौतियां हैं। कल सिनेमाघरों में 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई। इस फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 12.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 'कॉकटेल 2' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने आज 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों फिल्मों की कमाई का असर 'कॉकटेल 2' पर पड़ा है।
विज्ञापन
Cocktail 2 Box Office Collection day 9 total earning of Shahid Kapoor Film
कॉकटेल 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के आस-पास घूमती है। कुणाल और दीया के रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। इस बीच एली की एंट्री होती है। दीया, कुणाल को परखने के लिए एली को आगे करती है। सिर्फ दो दिन साथ घूमने के बाद एली को कुणाल से प्यार हो जाता है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed