सब्सक्राइब करें

ड्रग्स केस: गांजा रखने पर गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष को मिली जमानत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Nov 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa Gets bail today
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh Drugs Case)  और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को जमानत मिल गई है। शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। बाद में पूछताछ में भारती सिंह और हर्ष दोनों ने कबूला कि गांजे का सेवन करते रहे हैं। 


 

Trending Videos
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa Gets bail today
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले कहा जा रहा है था कि भारती की जमानत याचिका पर सुनवाई में आज देरी हो सकती है। न्यूजी एजेंसी एनआई से बातचीत करते हुए विशेष सरकारी वकील अतुल सरपांडे ने कहा था, 'जैसा कि मैं आज अन्य मामलों में व्यस्त हूं, हम कुछ अन्य तारीखों के लिए अनुरोध करेंगे।'। लेकिन अब खबर है कि भारती और हर्ष को जमानत मिल गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa Gets bail today
भारती सिंह - फोटो : फाइल

कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह करीब 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई।

Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa Gets bail today
भारती सिंह - फोटो : ani

शनिवार की सुबह एनसीबी ने भारती सिंह के घर अचानक छापेमारी की। इस दौरान एनसीबी को उनके घर से 85.5 ग्राम गांजा मिला था। पूछताछ के दौरान भारती ने गांजा सेवन की बात कबूल कर ली थी। बता दें कि भारती द कपिल शर्मा शो में बतौर कॉमेडियन काम करती हैं। जब से उनके घर छापेमारी हुई है तब से इस शो के होस्ट कपिल शर्मा को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa Gets bail today
भारती सिंह - फोटो : फाइल

सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए। रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया। बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन (Bollywood Drugs Connection) में एनसीबी की यह बड़ी कार्रवाई है। बीते दिनों अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed